इरफ़ान पठान ने पत्नी के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट की, लोगों ने जताई नाराजगी

irfa

भारतीय टीम के ऑलराउंडर इरफ़ान पठान छोटी मानसिकता वाले लोगों के शिकार बनने वाले ताजा विक्टिम बन गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपनी पत्नी के साथ एक फोटो पोस्ट की, इसके बाद लोगों ने उन्होंने धार्मिक मर्यादाओं का पाठ पढ़ाते हुए काफी कुछ कहा। इससे पहले टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी मोहम्मद शमी के साथ भी ऐसा हो चुका है। विभिन्न धर्मों के बीच पैदा होने वाली शत्रुता समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है। भारत में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इस मुद्दे पर लोग धर्म को बीच में लेकर आए हों। मोहम्मद शमी ने जब अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाली थी, तब काफी लोगों ने ट्रोल किया था। उन्हें इस्लाम का अपमान करने वाला तक करार दिया था। इरफ़ान पठान ने सोमवार को अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर फेसबुक पर डाली थी, जहां उन्हें लोगों ने गलत करार दिया। इस फोटो में 'यह लड़की परेशानी है, पत्नी से प्यार करता हूं' लिखा हुआ था। पठान ने साधारण शब्दों में प्यार जताते हुए पत्नी के साथ शानदार रिश्ते को परिभाषित किया था। इसके बाद उनके प्रशंसकों ने फेसबुक पर पठान को इस्लाम के बारे में पाठ सिखाने की जिम्मेदारी उठा ली।

Ad
Ad

कई लोगों ने पठान को लिखा कि हम आपका क्रिकेटर होने के नाते बहुत सम्मान करते हैं लेकिन आपको अपनी पत्नी का फोटो फेसबुक पर नहीं डालना चाहिए। उन्होंने धर्म की बात करते हुए कहा कि यह सब चीजें इस्लाम को ध्यान में रखते हुए जायज नहीं है। लोगों के कमेन्ट लगभग एक जैसे ही थे और सभी ने धर्म को बीच में लाते हुए पठान को निशाना बनाया। लोगों ने कई अनावश्यक कमेन्ट पठान की फोटो पर किये। कुछ लोगों को इरफ़ान की पत्नी की नेल पोलिश पसंद नहीं आई, तो कुछ ने उनकी पत्नी को हाथ ढ़ककर रखने की नसीहत दी। कई लोगों ने उन्हें धर्म के साथ जोड़ते हुए पठान को अपनी पत्नी को परदे में रखने के लिए भी कह दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications