इशान किशन आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ओपनर होंगे, पूर्व क्रिकेटर का बयान

Nitesh
इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है
इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल (IPL) के आगामी ऑक्शन में इशान किशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक इशान किशन ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ओपनर होंगे और उनके लिए बड़ी बोली लग सकती है।

इशान किशन के लिए आईपीएल 2021 का सीजन अच्छा नहीं रहा था। हालांकि उससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन खराब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले टीम ने रिलीज कर दिया और अब वो ऑक्शन में जाएंगे।

इशान किशन सबसे महंगे बिक सकते हैं - आकाश चोपड़ा

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि या तो इशान किशन या फिर श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं। उन्होंने कहा "मेरी राय में इशान किशन आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ओपनर होंगे। वो वास्तव में सबसे महंगे प्लेयर हो सकते हैं। वो या फिर श्रेयस अय्यर दोनों में से कोई एक सबसे महंगा बिक सकता है। अगर इशान किशन होते हैं तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी।"

आपको बता दें कि अगले महीने 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर फ्रेंचाइजी, खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक हर किसी की नजरें लगीं हुई हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में इस बार 10 फ्रेंचाइजी देश-विदेश के एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगाती देखी जाएंगी। इस दौरान पुरानी 8 आईपीएल टीमों के अलावा दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स भी शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को रिटेन करने का फैसला लिया। जिसके चलते इशान किशन समेत कई दिग्गज खिलाड़ी इस टीम को छोड़ने पड़े

Quick Links