विश्व कप 2019 को भारतीय टीम अपने नाम नहीं कर पाई थी, लेकिन अब भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2020 को अपने नाम करना चाहती है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का यह विश्व कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेला जाना है।
इस विश्व कप से पहले भारतीय टीम प्रयोग में लगी हुई है और एक अच्छी टीम बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि इन प्रयोगों के बीच 3 होनहार युवा खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें अब 2020 टी20 विश्व कप में से पहले टी20 डेब्यू का मौका मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है।
आज हम उन्ही 3 खिलाड़ियों के बारे में ही आपकों बताने जा रहे हैं। जो 2020 टी20 विश्व कप के विचारों में नहीं लग रहे हैं. हालांकि इस टी20 विश्व कप के बाद जरुर ये खिलाड़ी भारत की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें:तीन खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में उम्मीद से बहुत ज्यादा रकम मिल सकती है
पृथ्वी शॉ
![पà¥à¤¥à¥à¤µà¥ शà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1b931-15759708110382-800.jpg 1920w)
पृथ्वी शॉ अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब भी अपने टी20 डेब्यू का इंतजार है। उनका यह इंतजार 2020 टी20 विश्व कप से पहले खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।
दरअसल, पृथ्वी शॉ एक ओपनर बल्लेबाज है और पहले से ही भारत के पास शिखर धवन, केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे तीन शानदार ओपनर मौजूद हैं। इन तीनों ओपनरों के साथ ही भारत टी20 विश्व कप 2020 खेलने की योजना बना रहा है।
मयंक अग्रवाल जैसे शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर की भी टी20 टीम में जगह नही बन पा रही हैं। ऐसे में पृथ्वी शॉ को 2020 टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मौका मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। हालांकि इस टी20 विश्व कप के बाद जरुर चयन समिति उनके बारे में विचार कर सकती है।
आईपीएल व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने कई शानदार पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का नमूना वह पेश कर चुके हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
शुभमन गिल
![शà¥à¤­à¤®à¤¨ à¤à¤¿à¤²](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1039c-15759708648316-800.jpg 1920w)
शुभमन गिल ने भारत की वनडे टीम से खेल भी लिया है, लेकिन वह अबतक अपने खेले 2 वनडे मैचों में सफल नहीं रहे हैं। हालांकि शुभमन गिल के टैलंट को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह आने वाले समय में भारत के स्टार बल्लेबाज होंगे।
फिलहाल भविष्य के इस सुपरस्टार के लिए टी20 विश्व कप से पहले भारत की टी20 में कोई जगह नहीं दिख रही है। दरअसल, शुभमन गिल भी टॉप आर्डर के ही खिलाड़ी हैं और फिलहाल भारत की मौजूदा टी20 टीम को देखते हुए टॉप ऑर्डर में जगह नहीं दिख रही है।
मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि 2020 टी20 विश्व कप के बाद ही शुभमन गिल भारत के लिए टी20 खेलते नजर आ सकते हैं।
नितीश राणा
![नितà¥à¤¶ राणा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/f741b-15759708369999-800.jpg 1920w)
नितीश राणा भी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आजतक भारतीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है। वह आईपीएल के 46 मैचों में 29.32 की औसत से 1085 रन बना चुके हैं। वह गेंदबाजी भी करने की क्षमता रखते हैं।
मध्यक्रम में फिलहाल श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे को मौके दिए जा रहे हैं। अगर इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई फेल होता है, तो चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव के पास जा सकते हैं। ऐसे में 2020 टी20 विश्व कप से पहले नितीश राणा को भी भारत की टी20 में जगह मिलना मुश्किल है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के बाद वह जरुर टीम मैनेजमेंट के विचारों में आ सकते हैं।