टीम इंडिया के गेंदबाज ने रचाई शादी; किसी को भी नहीं लगी भनक, साथी खिलाड़ी ने खोली पोल

Sneha
Chetan Sakariya Team India rajasthan royals Bowler Marriage
चेतन सकरिया और उनकी होने वाली पत्नी (Photo Credit:- Instagram @sakariya.chetan)

Chetan Sakariya Marriage: टीम इंडिया का हाल ही में जिम्बाब्वे दौरा खत्म हुआ है और अब भारत को श्रीलंका के दौरे पर जाना है। इसी बीच टीम इंडिया का एक खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गया है। इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही सगाई की थी और अब सात फेरे भी ले लिए हैं। भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट ने इस खिलाड़ी की शादी की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए दी। ये खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि 26 साल के भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया हैं।

शादी के बंधन में बंधे चेतन सकारिया

भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने शादी कर ली है। उन्होंने मेघना जामबूचा के साथ पिछले साल सगाई की थी और अब सात फेरे लेकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। इस बात की जानकारी जयदेव उनादकट ने दी है। उनादकट ने दोनों की शादी की एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वे खुद भी नजर आ रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की टीम के लिए खेलते हैं।

जयदेव उनादकट ने चेतन को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "प्रिय चेतन, करियर के शुरुआत से ही मैंने आपको कुछ शानदार स्पेल डालते हुए और मैच जिताते हुए देखा है। लेकिन जाहिर तौर पर यह आपकी जिंदगी का सबसे लंबा और अहम स्पेल होगा। मैं आपको दोनों के लिए खुशियों से भरे साथ की कामना करता हूं।'

बता दें कि चेतन ने मेघना जामबूचा के साथ 5 दिसंबर 2023 को सगाई की थी, तब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।

चेतन सकारिया का अभी तक का करियर

चेतन सकारिया को पिछले कुछ समय से आईपीएल में लगातार मौके मिल रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए चेतन सकारिया ने आईपीएल में डेब्यू किया था। 2024 के आईपीएल में चेतन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। इससे पहले 2023 के आईपीएल में चेतन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की टीम से आईपीएल डेब्यू किया था और फिर टीम इंडिया के लिए भी खेले।

चेतन ने जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन वह सिर्फ 1 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल खेलने के बाद बाहर कर दिए गए। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 विकेट दर्ज हैं। वह पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2024 में भी वे एक भी मैच नहीं खेल पाए थे और पिछले साल जुलाई में दलीप ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए थे। वह अपने करियर में अभी तक कई बार चोट की समस्याओं के कारण मैदान से दूर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications