जियो सिनेमा और हॉटस्टार के मर्जर के बाद कौन दिखाएगा IPL समेत सभी स्पोर्ट्स? सामने आ गई पूरी अपडेट

Neeraj
जियोसिनेमा और हॉटस्टार में से कौन दिखाएगा IPL? (Photo Credit- X/@JioCinema/@DisneyPlusHS)
जियो सिनेमा और हॉटस्टार में से कौन दिखाएगा IPL? (Photo Credit- X/@JioCinema/@DisneyPlusHS)

Jio cinema and Hotstar Merger: स्टार इंडिया और वॉयकॉम 18 का मर्जर जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कई तरह के सवाल भी लोगों के मन में आने लगे हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि जियो सिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार दोनों एक ही कंपनी के हो जाने के बाद क्रिकेट और अन्य स्पोर्ट्स कौन दिखाने वाला है। पिछले सीजन जियो सिनेमा ने डिजिटली IPL दिखाया था और भारत के सभी घरेलू मैच भी वही दिखा रहे हैं। दूसरी ओर हॉटस्टार सभी ICC इवेंट दिखा रहा है। अब दोनों एक होंगे तो अगले साल से दर्शकों को पूरा कंटेंट कहां मिलने वाला है। इसका पूरा अपडेट सामने आ चुका है।

Ad

डिज्नी+हॉटस्टार को मिलेगी कमान

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्जर को लेकर दो प्लान सोचे गए हैं। पहला प्लान ये है कि जियो सिनेमा पर केवल मनोरंजन की चीजें दिखाई जाएं और हॉटस्टार को स्पोर्ट दिखाने के लिए रखा जाए। इस प्लान में दोनों प्लेटफॉर्म को अलग-अलग चलाते रहने की बात की जा रही है। वहीं दूसरी ओर एक दूसरा प्लान ऐसा है जिसमें दोनों प्लेटफॉर्म को मिलाकर हॉटस्टार को ही सेंटर में रखा जाए। इसके कई कारण हो सकते हैं।

Ad

सबसे पहला और मुख्य कारण है कि हॉटस्टार के पास लाइव स्पोर्ट्स दिखाने का लंबा और पुराना अनुभव है। उनके पास सारी तकनीकियां भी हैं और वे इस काम में माहिर हैं। जियो सिनेमा ने जब लाइव स्पोर्ट दिखाना शुरू किया था तो उनकी कितनी फजीहत हुई थी ये सभी ने देखा था। अब जब दोनों प्लेटफॉर्म साथ आएंगे तो निश्चित तौर पर हॉटस्टार की विशेषता का उपयोग किया जाएगा।

हॉटस्टार के पास है बड़ा यूजरबेस

गूगल प्लेस्टोर पर हॉटस्टार के 500 मिलियन डाउनलोड हैं जो जियो सिनेमा से पांच गुना अधिक हैं। दूसरी ओर पेड सबस्क्राइबर्स की बात करें तो उनमें भी हॉटस्टार काफी आगे है। फिलहाल हॉटस्टार के लगभग 36 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स हैं। इससे पहले जब हॉटस्टार के पास IPL का लाइव प्रसारण अधिकार हुआ करता था तो उनके 60 मिलियन से भी अधिक पेड सब्सक्राइबर्स हुआ करते थे।

मंथली यूजर के मामले में भी हॉटस्टार लगभग 100 मिलियन यूजर्स से जियोसिनेमा से आगे है। कुल मिलाकर लाइव स्पोर्ट्स के लिए हॉटस्टार का ही इस्तेमाल होने वाला है। अब यह सुविधा फ्री में मिलेगी या इसके लिए पैसे चुकाने होंगे यह समय आने पर ही पता चलेगा।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications