मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के ख़िताब को तीसरी बार अपने नाम कर आईपीएल में इतिहास रच दिया है। इस ख़ुशी के मौके पर एक और ख़ुशी देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सभी को यह बताया कि उनको लड़का हुआ है। उन्होंने अपने लड़के का नाम नाथन जॉन रखा है। जोंटी के बच्चे का जन्म मुंबई के सबर्बन हॉस्पिटल के सूर्य चाइल्ड केयर में हुआ है। इसी हॉस्पिटल में जोंटी की पत्नी ने 2 साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने भारत देश को ध्यान में रखते हुए ‘इंडिया’ रखा था। जोंटी ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के एक फोटो को ट्विटर पर दर्शकों के साथ साझा किया है और ट्वीट में लिखा है "आईपीएल फ़ाइनल के मौके पर मुंबई की जीत से पहले एक और ख़ुशी की खबर है, नाथन जॉन ने 6:20 पर जन्म लिया है।" हिन्दू अखबार की रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ, भूपेंदर अवस्थी ने कहा कि बच्चे ने स्वस्थ जन्म लिया है उसका वजन 3.7 किग्रा. है। जोंटी की पत्नी भी स्वस्थ है। फाइनल मुकाबले से पहले जोंटी की बेटी इंडिया रोड्स सुर्खियों मे थी। उनके पिता ने उनकी फोटो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ट्विटर पर साझा की थी और शानदार ढंग से अपने प्रेम को दिखाया था। जोंटी ने अप्रैल में भी अपनी बेटी इंडिया के जन्मदिन के अवसर पर लोगो से साथ इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर बधाईयां दी थी। 24 अप्रैल 2015 को जोंटी की बेटी इंडिया रोड्स का जन्म हुआ था, उन्होंने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा था। The prize before the prize @mipaltan? Nathan John "plunged" into the world at 6:20pm on IPL final #poolbirth #earthmother #incredibleindia pic.twitter.com/UiUCMt4fih — Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) May 21, 2017