भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा (Karn Sharma) की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ कोई और नहीं बल्कि खुद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और केदार जाधव भी दिखाई दे रहे हैं। उनके फैंस को यह तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आ रही है।कर्ण शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में उनके साथ धोनी नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके साथ केदार जाधव और साथ ही धोनी के खास दोस्त सीमांत लोहानी भी दिखाई दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, धोनी, केदार और कर्ण तीनों ही एकसाथ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। वहीं सीमांत लोहानी धोनी के खास दोस्त हैं। धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में भी सीमांत लोहानी का रोल चिट्टू के रूप में दिखाया गया था। कर्ण शर्मा की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जहां एक तरफ फैन इस तस्वीर को बेहद सुंदर बता रहे हैं, वहीं उनका कहना है कि क्या कर्ण फिर से सीएसके में वापसी कर रहे हैं।गौरतलब है कि कर्ण ने अब तक चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है जिसमें 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ, 2017 में मुंबई इंडियंस, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शामिल हैं। 2009 में आईपीएल में पहली बार खरीदे जाने वाले कर्ण 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ थे।वहीं, यह गेंदबाज पिछले 8 साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। 2014 में उन्होंने आखिरी बार भारत की ओर से खेला था। भारत के लिए उन्होंने अब तक एक टेस्ट, 2 वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला है। ऐसे में उन्हें धोनी के साथ देखकर फैंस एक बार फिर अटकलें लगा रहे हैं कि क्या कर्ण फिर से सीएसके के साथ जुड़ने जा रहे हैं।