3 खिलाड़ी जिन्हें IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपनी Playing 11 से नहीं करना चाहिए ड्रॉप

Profile Shoot Of Delhi Daredevils Players - Source: Getty
Profile Shoot Of Delhi Daredevils Players - Source: Getty

Delhi Capitals Playing 11 : आईपीएल 2025 का आगाज होने में अभी वक्त है। हालांकि टीमों की तैयारियां अभी से शुरु हो गई हैं। कई सारी टीमों का ट्रेनिंग कैंप भी लग गया है। आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था। इसी वजह से कई सारे बड़े खिलाड़ियों की टीमों में भी फेरबदल हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी काफी बदलाव हुए हैं। कई सारे खिलाड़ियों का पत्ता कटा है और कई सारे नए खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा बने हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेइंग इलेवन का चयन करने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें शायद प्लेइंग इलेवन में शामिल ना किया जाए। लेकिन हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए। ये खिलाड़ी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

3.समीर रिजवी

समीर रिजवी इससे पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का वो हिस्सा बने। समीर रिजवी ने हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी जबरदस्त खेल दिखाया है। उन्होंने ताबड़तोड़ दोहरा शतक भी जड़ा था। इससे पता चलता है कि रिजवी के पास बड़ी पारियां खेलने का माद्दा है और वो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। उन्हें इसी वजह से प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं करना चाहिए।

2.करुण नायर

करुण नायर का हालिया फॉर्म काफी अच्छा रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और लगातार शतक जड़े थे। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी शतक लगा दिया। इस वक्त वो काफी अच्छे लय में दिख रहे हैं। इसी वजह से करुण नायर को भी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए।

1.फाफ डू प्लेसी

फाफ डू प्लेसी काफी जबरदस्त प्लेयर हैं और किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह बनती है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के पास हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, मिचेल स्टार्क और त्रिस्टन स्टब्स जैसे कई बेहतरीन प्लेयर हैं जो डू प्लेसी के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे। इन सबके बावजूद डू प्लेसी को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं करना चाहिए। वो टॉप ऑर्डर में बेहतरीन बैटिंग के अलावा जबरदस्त फील्डिंग भी कर लेते हैं। हाल ही में SA20 में इसका उदाहरण उन्होंने पेश किया था। इसी वजह से प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications