भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालाँकि, उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा है। आगामी आईपीएल (IPL) 2023 में भी धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान होंगे जिसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने पहले ही कर दी है, और फैंस इस फैसले से काफी खुश भी हैं।धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है और इसके साथ वह एक अच्छे किसान भी हैं। धोनी ने संन्यास के बाद किसानी में अपना रुझान दिखाया और फलों- सब्जियों के व्यपार में हाथ आजमाया। धोनी के फार्म की सब्जियों और फलों की मांग विदेशों में काफी है लेकिन अब धोनी के फार्म की सब्जियां भारत में भी लोगों को आसानी से मिल रही हैं और ये सब्जियां धोनी के रांची वाले इजा फार्म से ग्राहकों तक पहुंचाई जाती हैं।हाल ही में भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके केदार जाधव धोनी के रांची स्थित फॉर्महाउस पहुंचे। जहाँ ये दोनों खिलाड़ी चाय का लुत्फ़ उठाते नजर आये, साथ में धोनी ने सुनहरी नाम की घोड़ी से केदार की मुलाकात भी करवाई। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें जाधव ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए ऑलराउंडर ने कैप्शन में लिखा,माही भाई और मैं सुनहरी के साथ, फार्म हाउस पर एक अच्छा दिन गुजरा। View this post on Instagram Instagram Postकुछ दिनों पहले धोनी, जाधव और ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर गए थे अपनी नई गाड़ी से लम्बी सैर परधोनी के फैंस अच्छे से जानते हैं कि उन्हें बाइक और गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक गाड़ियां और बाइक मौजूद हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ी एसयूवी कार ली है जिसमें वह सीएसके के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और जाधव को एक लम्बी सैर पर लेकर गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी।