क्रिकेट न्यूज: किरण मोरे ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

ं

महेंद्र सिंह धोनी भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल के 39वें मुकाबले में जीत हासिल न करवा पाए हों लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से कई लोगों का दिल जरूर जीत लिया। बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व प्रमुख और भारत के पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे धोनी की बल्लेबाजी के कायल हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि सीएसके कप्तान इस वक्त पूरी फॉर्म में चल रहे हैं। उनको देखकर लगता है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है।

सीएसके के कप्तान धोनी ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 48 गेदों पर धमाकेदार 84 रन बनाए थे। इसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे। किरण मोरे ने कहा कि धोनी 37 साल की उम्र में भी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके क्रिकेट के बीच उम्र आड़े नहीं आ रही है। वह बहुत फिट हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए उम्र नहीं बल्कि फिटनेस मायने रखती है। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने अद्भुत पारी खेली। यह पारी इस बात की ओर इशारा करती है कि उम्र कभी मापदंड नहीं हो सकती है। उनके लिए उम्र महज एक नंबर की तरह है। राहुल द्रविड़ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने करियर के आखिरी तक पूरी क्षमता के साथ खेले हैं।

आरसीबी के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की पारी ने मुझे 2006 की याद दिला दी। उस समय युवा बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम में शामिल होकर उन्होंने तहलका मचा दिया था। इसमें कोई शक नहीं है कि वह जरूर ही विश्वकप में भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनमें बहुत सी क्षमताएं हैं। वह अच्छे कप्तान भी हैं, जिसकी वजह से भारती टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को काफी फायदा पहुंचेगा। धोनी आईपीएल में अब तक सात मैचों में 314 रन बना चुके हैं। वह टूर्नामेंट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links