इरफान पठान की रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में जानिए

क्रिकेटर इरफान पठान इस वक्त भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और टीम में वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं। इरफान पठान एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं शादी से पहले उनकी एक रोमांटिक लव स्टोरी भी थी जो कि किन्हीं कारणों से शादी में तब्दील नहीं हो सकी।बात साल 2003 की है जब क्रिकेटर इरफ़ान पठान का करियर अपने चरम पर था और वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपना भरोसा जमा चुके थे। 2003 में जब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी थी तभी इरफ़ान की मुलाकात एक खुबसूरत लड़की से हुई थी। उस लड़की का नाम शिवांगी देव था जो कि पेशे से चार्टड अकाउंटेंट थी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की कसमें खायीं और प्यार का ये सिलसिला लगभग 10 सालों तक चला। इरफ़ान उन दिनों टूर ख़त्म करने के बाद शिवांगी के साथ समय बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही रुक जाया करते थे। हालांकि दोनों के परिवार वालों को इनका साथ मंजूर नहीं था। इरफ़ान के घर वाले शिवांगी को अपनी घर की बहु बनाने को राज़ी नहीं थे, वही शिवांगी के घर वालों को भी एक पठान को अपना दामाद बनाना पसंद न था। हालांकि इसके बावजूद दुनिया से बेपरवाह दोनों ने अपने रिश्ते को एक दशक तक बनाए रखा। मीडिया में इनके लव स्टोरी की चर्चा होने लगी। शिवांगी देव इरफ़ान पठान के साथ जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाना चाहती थीं। यहां तक कि वो ऑस्ट्रेलिया से इरफान पठान के शहर वड़ोदर तक भी आ गयीं। शिवांगी वहां 3 साल तक रही और इसके बाद दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी भी हो गए। लेकिन इरफ़ान पठान अपने बड़े भाई युसूफ पठान की शादी तक रूकना चाहते थे। बस इसी वजह से 2012 में इनकी लव स्टोरी का अंत हो गया और ये दोनों शादी के बंधन में न बंध सके। इरफान पठान ने साल 2016 में मॉडल सफा जेद्दाह के साथ सऊदी अरब में शादी कर ली।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications