कर्नाटक प्रीमीयर लीग का पांचवां सीज़न एक दिन के लिए टल गया है। 16 सितंबर से शुरू होने वाला मुक़ाबला अब एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही साथ मैसूर में होने वाले पहले फ़ेज़ के मुक़ाबले अब हुबली में खेले जाएंगे। जबकि दूसरा फ़ेज़ जो हुबली में होना था, वह अब मैसूर में खेले जाएंगे। कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने ये फ़ैसला कावेरी जल विवाद को लेकर हुए हंगामे की वजह से लिया है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे कावेरी जल विवाद का असर बैंगलोर और मैसूर में ज़्यादा पड़ा था, जिसको लेकर KPL में ये बदलाव किए गए हैं। नए कार्यक्रम के मुताबिक़ पहला फ़ेज़ 17 सितंबर से 26 सितंबर तक हुबली में खेला जाएगा, जबकि दूसरा फ़ेज़ मैसूर में 28 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच होगा। टूर्नामेंट का फ़ाइनल 2 अक्तूबर को खेला जाएगा। एक दिन में तीन-तीन मुक़ाबले खेले जाएंगे, पहला मैच सुबह 9.30 बजे से होगा। जबकि दूसरा दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा और तीसरा मुक़ाबला फ़्लड लाइट्स में शाम 5,30 बजे शुरू होगा। दूसरा सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मैच दुधिया रोशनी में होगा। इस टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम आप यहां देख सकते हैं:
तारीख | मैच | समय |
17 सितंबर, शनिवार |
नम्मा शिवमोग्गा vs हुब्ली टाइगर्स | 9.30 AM |
मैसूर वॉरियर्स vs मैंगलौर यूनाइटेड | 1.30 PM | |
बीजापुर बुल्स vs बेलगावी पैंथर्स | 5.30 PM | |
18 सितंबर, रविवार |
मैसूर वॉरियर्स vs रॉक स्टार्स | 1.30 PM |
बेल्लारी टसकर्स vs नम्मा शिवमोग्गा | 5.30 PM | |
19 सितंबर, सोमवार |
हुब्ली टाइगर्स vs बीजापुर बुल्स | 1.30 PM |
मैंगलौर यूनाइटेड vs रॉक स्टार्स | 5.30 PM | |
20 सितंबर, मंगलवार |
नम्मा शिवमोग्गा vs बेलगावी पैंथर्स | 1.30 PM |
बेल्लारी टसकर्स vs हुब्ली टाइगर्स | 5.30 PM | |
21 सितंबर, बुधवार |
बीजापुर बुल्स vs मैंगलौर यूनाइटेड | 1.30 PM |
बेल्लारी टसकर्स vs मैसूर वॉरियर्स | 5.30 PM | |
22 सितंबर, गुरुवार |
बेलगावी पैंथर्स vs हुब्ली टाइगर्स | 1.30 PM |
नम्मा शिवमोग्गा vs मैंगलौर यूनाइटेड | 5.30 PM | |
23 सितंबर, शुक्रवार |
रॉक स्टार्स vs बेल्लारी टसकर्स | 1.30 PM |
मैसूर वॉरियर्स vs बीजापुर बुल्स | 5.30 PM | |
24 सितंबर, शनिवार |
मैंगलौर यूनाइटेड vs बेल्लारी टसकर्स | 9.30 AM |
नम्मा शिवमोग्गा vs बीजापुर बुल्स | 1.30 PM | |
मैसूर वॉरियर्स vs बेलगावी पैंथर्स | 5.30 PM | |
25 सितंबर, रविवार |
हुब्ली टाइगर्स vs मैंगलौर यूनाइटेड | 1.30 PM |
नम्मा शिवमोग्गा vs रॉक स्टार्स | 5.30 PM | |
26 सितांबर, सोमवार |
बेल्लारी टसकर्स vs बेलगावी पैंथर्स | 1.30 PM |
बीजापुर बुल्स vs रॉक स्टार्स | 5.30 PM | |
27 सितंबर, मंगलवार | - | |
28 सितंबर, बुधवार |
रॉक स्टार्स vs बेलगावी पैंथर्स | 1.30 PM |
हुब्ली टाइगर्स vs मैसूर वॉरियर्स | 5.30 PM | |
29 सितंबर, गुरुवार |
बीजापुर बुल्स vs बेल्लारी टसकर्स | 1.30 PM |
मैंगलौर यूनाइटेड vs बेलगावी पैंथर्स | 5.30 PM | |
30 सितंबर, शुक्रवार |
मैसूर वॉरियर्स vs नम्मा शिवमोग्गा | 1.30 PM |
हुब्ली टाइगर्स vs रॉक स्टार्स | 5.30 PM | |
1 अक्तूबर, शनिवार |
पहला सेमी-फ़ाइनल | 1.30 PM |
दूसरा सेमी-फ़ाइनल | 5.30 PM | |
2 अक्तूबर, रविवार | फ़ाइनल | 5.30 PM |