ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मजबूत स्थिति में श्रीलंका

हरारे में आज से शुरू हुए दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच के पहले दिन श्रीलंका ने अपन स्थिति मजबूत कर ली है। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने शतक बनाया, वहीं कौशल सिल्वा ने भी 94 रनों की शानदार पारी खेली। दिमुथ करुनारत्ने ने भी अर्धशतक लगाया और पहले दिन 317/4 के स्कोर के साथ श्रीलंका ने 450-500 के स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिया है। श्रीलंका के लिए असेला गुनारत्ने और लहिरू कुमारा अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं, ज़िम्बाब्वे के लिए कार्ल मुम्बा ने अपना डेब्यू किया है। टॉस जीतकर आज श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और कप्तान रंगना हेराथ का ये फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। कौशल सिल्वा और दिमुथ करुनारत्ने ने पहले विकेट के लिए 123 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। लंच के समय श्रीलंका का स्कोर 91/0 था और उसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। लंच के बाद करुनारत्ने 56 रन बनाकर ग्रेम क्रीमर की गेंद पर आउट हो गए। चाय के समय श्रीलंका का स्कोर 185/1 था और सिल्वा अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन वो अभाग्यशाली रहे कि चाय के बाद उन्हें 94 के स्कोर पर मैल्कम वॉलर ने आउट कर दिया। सिल्वा ने दूसरे विकेट के लिए कुसल परेरा के साथ 75 रन जोड़े। सिल्वा के आउट होने के बाद कुसल परेरा ने पहले अपना अर्धशतक और फिर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। कुसल मेंडिस के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। मेंडिस को 34 के स्कोर पर क्रीमर ने ही आउट किया। शतक बनाने के बाद परेरा भी 110 रन बनाकर क्रीमर के शिकार बने। उनके आउट होने के समय श्रीलंका का स्कोर 307/4 था। स्टंप्स के समय श्रीलंका ने 317/4 का स्कोर बना लिया था और उस समय उपुल थरंगा 13 और धनंजय डी सिल्वा 10 रन बनाकर नाबाद थे। ज़िम्बाब्वे के लिए कप्तान ग्रेम क्रीमर सबसे सफल रहे और अभी तक उन्होंने तीन विकेट लिए हैं। मैल्कम वॉलर को एक सफलता हाथ लगी। कल श्रीलंका की नज़रें 500 के स्कोर पर होगी और ऐसी स्थिति में ज़िम्बाब्वे की टीम इस मैच से दूसरे ही दिन बाहर हो जाएगी। स्कोरकार्ड: श्रीलंका: 317/4 (कुसल परेरा 110, कौशल सिल्वा 94. ग्रेम क्रीमर 3/82)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications