Lalit Yadav marriage pictures: चैंपियंस ट्रॉफी की चर्चा के बीच भारतीय क्रिकेट से ताल्लुक रखने वाले एक खिलाड़ी ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। हम बात कर रहे हैं ललित यादव की, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। जी हां, ऑलराउंडर ललित ने शादी कर ली है। फैंस उन्हें इस नई पारी की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।ललित यादव ने गुरुवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी शादी की तमाम तस्वीरें हैं। आपको दिखाते हैं क्रिकेटर ललित यादव की इंस्टाग्राम पोस्ट और उनकी शादी की तस्वीरें।ललित यादव ने शेयर की शादी की तमाम तस्वीरेंआपको बता दें कि ललित यादव ने 9 फरवरी को ही शादी कर ली थी। हालांकि, उन्होंने इसकी तस्वीरें अब शेयर की हैं। शादी के चार दिन बाद उन्होंने अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। ललित यादव के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि उनकी पत्नी का नाम मुस्कान यादव है। दोनों ने साल 2024 के जुलाई महीने में सगाई कर ली थी। सगाई के सात महीने बाद इस कपल ने सात फेरे लिए हैं। ललित यादव की पत्नी मुस्कान यादव एक साइंस टीचर हैं। फैंस ललित को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर्स भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postदुल्हन के जोड़े में मुस्कान यादव लग रही हैं बला की खूबसूरतरिपोर्ट्स के मुताबिक, ललित यादव और मुस्कान की शादी समारोह में दोनों ही परिवार के करीबी लोग उपस्थित थे। शेयर की गई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी का समारोह काफी भव्य था। ड्रेस के मामले में दोनों एक-दूसरे से ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे। जहां मुस्कान खूबसूरत लाल परिधान में नजर आईं, वहीं ललित यादव क्रीम कलर की शेरवानी में खूब जंच रहे थे।आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बार ललित यादव खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।