स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने जताया शोक

लता मंगेशकर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया
लता मंगेशकर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Ad

लता मंगेशकर के निधन पर हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है और इसी कड़ी में कई भारतीय क्रिकेटरों ने भी अपनी-अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

लता मंगेशकर के निधन पर दिग्गज क्रिकेटरों ने जताया शोक

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा "लता जी के निधन की खबर सुनकर मैं काफी दुखी हूं। अपनी आवाज से उन्होंने पूरी दुनिया पर राज किया। इतने सारे संगीत और इतनी यादों के लिए आपका आभार। पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Ad

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी लता मंगेशकर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा "भारत रत्न लता दीदी के निधन से काफी दुखी हूं। आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।"

Ad

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी लता मंगेशकर जी के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लता जी की आवाज हमेशा अमर रहेगी।

Ad

शिखर धवन ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Ad
Ad
Ad
Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications