गौतम गंभीर और केविन पीटरसन ने धुआंधार पारी खेल इंडिया को दिलाई जीत, क्रिस गेल के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद पार्थिव पटेल की टीम को मिली हार

Photo Credit -   Legends League Cricket Twitter
Photo Credit - Legends League Cricket Twitter

लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2023) के एलिमिनेटर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 12 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पार्थिव पटेल की गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए, जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी। इसुरु उदाना को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी (1/22) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही इंडिया कैपिटल्स ने अब क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उनका सामना मणिपाल टाइगर्स से होगा।

गुजरात जायंट्स के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। किर्क एडवर्ड्स और कप्तान गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में ही 65 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। एडवर्ड्स ने 20 गेंद पर 26 रन बनाए, वहीं गौतम गंभीर ने 30 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में केविन पीटरसन ने 15 गेंद पर 26 और रिकार्डो पॉवेल ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। इसके अलावा बेन डंक ने भी 10 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली।

क्रिस गेल की धुआंधार पारी के बावजूद टीम को मिली हार

टार्गेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स के लिए सलामी बल्लेबाज जैक कैलिस सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक झुनझुनवाला भी सिर्फ 13 रन ही बना पाए। हालांकि दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल एक छोर पर टिके रहे और 55 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में केविन ओ ब्रायन ने उनका अच्छा साथ दिया और 33 गेंद पर 57 रन बनाए। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बाकी खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसुरु उदाना ने 4 ओवर में 22 रन देकर क्रिस गेल का अहम विकेट चटकाया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications