आईपीएल में सभी 8 टीमों की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल
आईपीएल

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अभी इस वायरस का प्रकोप लगातार जारी है, ऐसे में हाल-फिलहाल में आईपीएल का आयोजन काफी मुश्किल है।

आईपीएल का आयोजन इस सीजन अभी भले ही नहीं हो रहा है लेकिन हम आपको बताते हैं आईपीएल के अब तक के सीजन में सभी 8 टीमों की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

8.राजस्थान रॉयल्स- अजिंक्य रहाणे (105* vs दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर, 2019)

अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक स्कोर अजिंक्य रहाणे ने बनाया है। आईपीएल 2019 के सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी और उनकी टीम ने 191 का विशाल स्कोर बनाया था। हालांकि इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा था।

7.किंग्स इलेवन पंजाब- वीरेंदर सहवाग (122 vs चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, 2014)

वीरेंदर सहवाग
वीरेंदर सहवाग

किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था। उन्होंने 2014 के आईपीएल सीजन में मुंबई में हुए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में 122 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसकी वजह से पंजाब की टीम 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही थी और टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था।

6.सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वॉर्नर (126 vs कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2017)

डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेवि़ड वॉर्नर अपनी टीम की तरफ से आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2017 के सीजन में केकेआर के खिलाफ सिर्फ 59 गेंदों पर 126 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। सनराइजर्स ने इस पारी की बदौलत 209 रन का स्कोर बनाया और मैच अपने नाम किया।

5.कोलकाता नाइट राइडर्स - ब्रेंडन मैक्कलम (158* vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2008)

ब्रेंडन मैक्कलम
ब्रेंडन मैक्कलम

ये आईपीएल इतिहास का पहला मुकाबला था और पहले मैच में ही ब्रेंडन मैक्कलम ने ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ 73 गेंद पर 10 चौके और 13 छक्के की मदद से नाबाद 158 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत कोलकाता ने 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया और आरसीबी को 140 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

4.दिल्ली कैपिटल्स-ऋषभ पंत (128 vs सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली, 2018)

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ये कारनामा ऋषभ पंत ने किया है। उन्होंने 2018 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 128 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

3.चेन्नई सुपर किंग्स - मुरली विजय (127 vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010)

मुरली विजय
मुरली विजय

मुरली विजय ने आईपीएल के तीसरे सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई में सिर्फ 56 गेंद पर 127 रनों की जबरदस्त विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 246 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान रॉयल्स ने भी लक्ष्य का बखूबी पीछा किया लेकिन 23 रन से पीछे रह गई।

2.मुंबई इंडियंस - सनथ जयसूर्या (114* vs चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, 2018)

सनथ जयसूर्या
सनथ जयसूर्या

मुंबई इंडियंस की तरफ से एक समय सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग किया करते थे। 2008 के पहले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनथ जयसूर्या ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस ने आसानी से उस मैच में चेन्नई को हरा दिया था।

1.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - क्रिस गेल (175* vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 के सीजन में ना केवल आईपीएल बल्कि टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के की मदद से नाबाद 175 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 263 रनों का विशाल स्कोर बनाया था और जीत हासिल की थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता