क्रिकेट में अभी तक कई बल्लेबाजों ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। एक बेहतरीन बल्लेबाज दुनिया के हर कोने मे जाकर रन बनाता है। अगर उसी तकनीक और शॉट सेलेक्शन अच्छा है तो फिर उसे किसी भी मैदान में रन बनाने में दिक्कत नहीं होगी। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने दुनिया के हर कोने में जाकर रन बनाए हैं।
हालांकि कई बल्लेबाजों के लिए कोई-कोई मैदान उनका फेवरिट होता है। उस मैदान में जाकर वो रन जरुर बनाते हैं। वो ग्राउंड उनका पसंदीदा ग्राउंड होता है और भले ही वो कितनी ही खराब फॉर्म में ना चल रहे हों, उस मैदान में जाकर वो अचानकर से रन बनाने लगते हैं।
यहां हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक मैदान में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज का भी नाम है। आइए जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं।
6.मोहम्मद शहजाद, अफगानिस्तान (शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद हैं। शहजाद ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस मैदान में 2013 से 2018 के बीच 12 मैच की 12 पारियों में 37.09 की औसत से 408 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।
5.कॉलिन मुनरो, न्यूजीलैंड (इडेन पार्क, ऑकलैंड)

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो हैं। मुनरो ने ऑकलैंड के इडेन पार्क मैदान में 2013 से 2020 के बीच अभी तक 13 मैच की 13 पारियों में 421 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35.08 का है और उन्होंने इस मैदान में 4 अर्धशतक लगाए हैं
4.सईद अजीज, मलेशिया (किनरारा एकेडमी ओवल, कुआलालम्पपुर)

मलेशिया के सईद अजीज ने 2019 से 2020 के बीच किनरारा ओवल मैदान नें 15 मैचों की 15 पारियों में 464 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.66 का रहा है और उन्होंने इस मैदान में 5 अर्धशतक लगाए हैं।
3.विराट कोहली, भारत (शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने यहां पर 2014 से 2016 के बीच कुल 11 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में 94.40 की शानदार औसत से 472 रन बनाए हैं। कोहली ने इस मैदान पर 5 अर्धशतक लगाए हैं।
2.महमदुल्लाह, बांग्लादेश (शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका)

महमदुल्लाह ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में 2011 से 2020 के बीच कुल 23 मुकाबले खेले हैं। इसकी 20 पारियों में उन्होंने 53 की शानदार औसत से कुल 477 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने इस मैदान पर 1 अर्धशतक लगाया।
1.मार्टिन गप्टिल, न्यूजीलैंड (ईडेन पार्क, ऑकलैंड)

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने ऑकलैंड के ईडेन पार्क मैदान में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम किसी एक मैदान में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मैदान पर 2010 से 2020 के बीच 14 मैच की 14 पारियों में 43.92 की औसत से 571 रन बनाए हैं। गप्टिल ने यहां पर 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाया है।