आईपीएल इतिहास में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रिंकू सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन (Photo Credit - IPLT20)
रिंकू सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन (Photo Credit - IPLT20)

2.रविंद्र जडेजा vs हर्षल पटेल, आईपीएल 2021

Ad
रविंद्र जडेजा का नाम भी इस लिस्ट में है
रविंद्र जडेजा का नाम भी इस लिस्ट में है

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने इस मैच में सिर्फ 28 गेंद पर नाबाद 62 रन बना दिए थे। हालांकि शुरूआत में उनकी पारी धीमी रही थी लेकिन इसके बाद हर्षल पटेल के खिलाफ एक ही ओवर में उन्होंने पांच छक्के जड़ दिए थे। आखिर में सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ आसानी से जीत हासिल की।

Ad

1.रिंकू सिंह vs यश दयाल, आईपीएल 2023

रिंकू सिंह ने जबरदस्त पारी खेली (Photo Credit - IPL)
रिंकू सिंह ने जबरदस्त पारी खेली (Photo Credit - IPL)

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर आईपीएल इतिहास की सबसे रोमांचक जीत कोलकाता नाइट राइडर्स को दिलवाई है। यश दयाल के खिलाफ रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 लगातार छक्के जड़े और एक अविश्वसनीय जीत केकेआर को दिलाई।

Ad

केकेआर को गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकरार थी। पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी और फिर उन्होंने एक के बाद एक 5 छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिला दी। रिंकू सिंह की यह पारी हर एक क्रिकेट फैन सदियों तक याद रखेगा।

(नोट - मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर ने भी आईपीएल 2022 में मिलकर शिवम मावी के एक ही ओवर में 5 छक्के लगा दिए थे। हालांकि यहां पर दो बल्लेबाजों ने मिलकर छक्के लगाए थे, इसी वजह से हमने इस लिस्ट में इनको शामिल नहीं किया है।)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications