Ad
Ad
महेंद्र सिंह धोनी की तरह 'हेलीकॉप्टर शॉट' शायद कोई नहीं खेल सकता। भारत के विकेटकीपर कप्तान का ये शॉट बड़ा कारगर साबित हुआ है। खासकर पारी के अंत में। इसका शिकार ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉल्कनर भी हुए। बंगलोरे के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मैच में धोनी का फॉल्कनर की गेंद पर मारा छक्का स्टेडियम पार कर गया था। वह मैच पूरी तरह रोहित शर्मा के लिए था। उसी मैच में रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक लगाया था। दोनों पारियों में 38 छक्के लगे, जो कि एक रिकॉर्ड है। भारत ने वह मैच 57 रनों से जीत लिया।
Edited by Staff Editor