वीडियो : क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्के

क्रिकेट मैचों में छक्के लगने का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के जड़कर नए नए रिकॉर्ड कायम करते आये हैं। लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए बूम बूम अफरीदी के नाम से जाने जाने वाले शाहिद अफरीदी दो बार लंबे छक्कों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। अफरीदी 2005 में पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 मीटर का छक्का जड़ चुके हैं। अपने स्ट्रोक लगाने के अंदाज़ के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क वॉ भी 1997 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 118 मीटर का छक्का लगा चुके हैं। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह भी 2007 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबी दूरी का छक्का जड़ चुके हैं। युवराज ने ये 120 मीटर की लम्बाई का छक्का दिग्गज तेज़ गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर लगाया था। पूर्व ब्रेट ली खुद वेस्टइंडीज के खिलाफ 143 मीटर लंबा छक्का जड़कर रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। शाहिद अफरीदी के नाम एक और लंबा छक्का दर्ज़ है। ये 158 मीटर लंबा छक्का अफरीदी ने 2012 में पाकिस्तान टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के तीसरे एकदिवसीय मैच में जड़ा था। सबसे लंबे छक्के वीडियो में यहां देखें।

youtube-cover