महेंद्र सिंह धोनी और स्टीव वॉ दो सबसे बेहतरीन कप्तान थे: एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी और स्टीव वॉ को सबसे बेहतरीन कप्तान बताया है। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आए गिलक्रिस्ट ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में ये बात कही। उन्होंने दो कप्तानों की एक कैटेगिरी बनाई, पहला जिन कप्तानों के अंदर उन्होंने खेला और दूसरा जिनकी कप्तानी में वो नहीं खेले। इसके बाद गिलक्रिस्ट ने दो नाम स्टीव वॉ और महेंद्र सिंह धोनी का बताया। एडम गिलक्रिस्ट ने कहा ' मैं इस सवाल का दो जवाब दूंगा। पहला जिनकी कप्तानी में मैंने क्रिकेट खेला और उनमें स्टीव वॉ मुझे लगता है सबसे बेहतरीन कप्तान थे और दूसरा जिन कप्तानों के अंदर मैं नहीं खेला, उसमें महेंद्र सिंह धोनी सबसे बढ़िया हैं'। गिलक्रिस्ट ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा ' महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन बल्लेबाज और विकेटकीपर होने के अलावा एक बेहतरीन कप्तान भी थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो बड़े से बड़े दबाव में भी शांतचित रहते हैं और कभी अपना आपा नहीं खोते हैं । निश्चित रुप से वो कैप्टन कूल थे और जब चीजें टीम के अनुकूल होती थीं तब भी वो अति उत्साहित नहीं होते थे और उसी तरह शांत रहते थे'। गिलक्रिस्ट ने आगे कहा कि भारत में क्रिकेट इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि आप कभी भी अपने नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं लेकिन किसी भी पल धोनी के साथ ऐसा नहीं हुआ। उनके चेहरे का भाव हमेशा एक ही तरह का रहता है जो कि तारीफ के काबिल है। गौरतलब है महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीती। उनकी कप्तानी में भारत ने सबसे पहले 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, इसके बाद साल 2011 में क्रिकेट विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत से बाहर विदेशी सरजमीं पर उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक जीत भी हासिल की। वहीं दूसरी तरफ स्टीव वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1999 का क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications