महेंद्र सिंह धोनी को पद्मभूषण पुरस्कार, सम्मान पाने वाले बने 11वें क्रिकेटर

अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसका ऐलान हुआ। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। वो इस पुरस्कार को पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर हैं। बीसीसीआई ने जब धोनी को पद्म पुरस्कार के लिए नामित किया था तब कहा था कि ' महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए नामित किया है। सदस्यों में धोनी को लेकर जरा सी भी शंका नहीं थी, क्योंकि उन्होंने भारत को 2011 में विश्व कप और 2007 में टी-20 विश्व कप का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया। उन्होंने भारत की तरफ से 90 टेस्ट मैच खेले और एकदिवसीय क्रिकेट में अभी तक वो लगभग 10 हजार रन बना चुके हैं। उनसे बेहतर और कोई नाम नहीं था जिसे हम नॉमिनेट कर सकें।

Ad
धोनी को भारत का अब तक का सबसे कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही उनकी ही कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर पहुंची थी। वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरा करने से वो महज 102 रन ही पीछे हैं। इससे पहले धोनी अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले साल 2008 और 2009 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द् अवॉर्ड का भी खिताब जीत चुके हैं। 2011 में जब अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को विश्व कप दिलाया तब भारतीय सेना में उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई। इससे पहले 2013 में राहुल द्रविड़ को ये पुरस्कार मिला था।
Ad
Ad
खिलाड़ियों में धोनी के अलावा पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा बैटमिंडन स्टार किंदबी श्रीकांत और भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट सोमदेव देवबर्मन और 48 किलोग्राम वर्ग में 2017 की वर्ल्ड वेटलिफ्लिंग चैंपियन मीराबाई चानू को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में दिए जाते हैं। इनमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक-कार्य, नागरिक सेवाएं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र की हस्तियों को दिए जाते हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications