महेंद्र सिंह धोनी बने 'महेंद्र बाहुबली', इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

भारत में इस समय जहां सभी को आईपीएल का दसवां संस्करण अपनी तरफ आकर्षित कर रहा हैं, वहीँ दूसरी तरफ एक अन्य कारण भी है जो अभी चर्चाओं में है। क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड फिल्म बाहुबली 2 इस समय खासी चर्चाओं में है। बाहुबली फिल्फ़ के ट्रेलर वीडियो को लेकर फैंस ने इसे क्रिकेट के बाहुबली, यानि महेंद्र सिंह धोनी से जोड़ दिया है। इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को महेंद्र बाहुबली के रूप में प्रदर्शित किया गया है। धोनी के फैन्स के अलावा काफी लोगों को धोनी का यह रूप पसंद आ रहा है। महेंद्र सिंह धोनी को बाहुबली के रूप में प्रदर्शित करने वाला वीडियो यहां देखें:

Ad
youtube-cover
Ad

इस वीडियो को यु-ट्यूब चैनल 'Wall Mask' ने अपलोड किया है। वीडियो के डायलॉग फिल्म बाहुबली से लिये गए हैं और चित्र धोनी की जिन्दगी से जुड़े अलग-अलग हिस्सों से लिये गए हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के दसवें संस्करण में धोनी का बल्ला अधिक नहीं चला है लेकिन उनके प्रशंसकों में लगातार बढ़ोतरी ही दर्ज हुई है। मंगलवार को क्वालीफायर 1 के मैच में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने 26 गेंदों में 40 रनों की आकर्षक पारी खेली, इसमें उन्होंने 5 गगनचुम्बी छक्के लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उल्लेखनीय है कि आईपीएल का यह सीजन शुरू होने से पहले धोनी को आरपीएस की कप्तानी से हटा दिया गया था ऐसे में उनके फैन्स ने काफी गुस्सा दिखाया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी के मालिक के भाई हर्ष गोयनका के ट्वीट पर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। धोनी के प्रशंसकों ने गोयनका को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर काफी ट्रोल किया था। महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद भी लोकप्रियता में वही रंग देखने को मिला है। किसी भी परिस्थिति में उनके फैन्स साथ खड़े नजर आते हैं। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications