धोनी ने दोहराई 2011 वर्ल्ड की यह याद, क्या बनेगी भारत की जीत की वजह?

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) टी20 वर्ल्ड कप के लिए गुड लक चार्म लाने वाले हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप की एक याद को दोहराया है और फिर से उस समय को वापस लाने के लिए एक कदम उठाया है। इसीलिए अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी का यह कदम भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने में मदद कर सकता है।

Ad

धोनी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में वह सैलून में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में उनकी ही 2011 की एक तस्वीर है। वो हेयरड्रेसर को अपने बालों को काटने के निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं। वो अपनी हेयरस्टाइल बिल्कुल 2011 वर्ल्ड कप के समय के जैसी कर रहे हैं।

इसके बाद धोनी एक बिस्कुट ब्रांड के लिए कहते हैं,

यह ब्रांड 2011 में लांच हुआ था और भारत ने उस साल वर्ल्ड कप जीता था। आप कनेक्शन समझे। एक बार फिर से यह ब्रांड लांच हो रहा है और 2011 को वापस ला रहे हैं, इसलिए मैं भी इस 2011 की हेयरस्टाइल के साथ।
Ad

यह वीडियो दरअसल एक प्रमोशनल वीडियो है लेकिन धोनी का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। भारत को तीन ट्रॉफी दिलाने वाले धोनी को फैंस लकी चार्म मानते हैं और उनका कहना है कि यह हेयरस्टाइल भारत के लिए लकी साबित हो सकता है।

धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अकसर ही अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा जाता है। 2007 वर्ल्ड कप में जहां उन्हें लम्बे बालों के साथ देखा गया था, वहीं 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने काफी अच्छा स्टाइल अपनाया था। ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपने बालों को शेव कर लिया था। उसके बाद से ही उन्हें हेयरस्टाइल के साथ प्रयोग करते हुए देखा गया है। माही को काफी समय बाद 2011 वर्ल्ड कप वाले लुक में देखना फैंस के लिए काफी उत्साहित करने वाला है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications