महेंद्र सिंह धोनीअगस्त में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एमएस धोनी ने जब से क्रिकेट खेलना छोड़ है तब से दर्शकों को उनके नए-नए अंदाज देखने को मिल रहे हैं। कभी धोनी बाइक दौड़ाते हुए नजर आते हैं तो कभी ट्रेक्टर चलाते हुए। हाल ही में दर्शकों को एमएस धोनी का एक नया अंदाज देखने को मिला। शांत स्वाभाव के एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी ज़ीवा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस को धोनी यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा धोनी इस फंक्शन में अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर अकाउंट से शेयर किये गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है । चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल पर वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया जिस पर लिखा था क्या आप इस वीडियो को बिना मुस्कुराये देख सकते हैं ? बिलकुल भी नहीं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ डांस का आनंद ले रहे हैं और इसके बाद उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। भारत को अभी भी है महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प की तलाश 2019 विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह ने कोई भी मैच नहीं खेला था और फैंस उम्मीद कर रहे थे कि धोनी ब्रेक के बाद वापसी करेंगे। हालाँकि धोनी ने वापसी की उम्मीदों को उस समय ख़त्म कर दिया जब उन्होंने 15 अगस्त 2020 की शाम सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। Can we stop ourselves from smiling while watching this? Definitely Not. 😊 #WhistlePodu #Yellove @msdhoni @SaakshiSRawat 🦁💛 pic.twitter.com/cuD8x3J7oS— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 26, 2020धोनी के संन्यास के बाद भारतीय टीम को अभी तक इनका कोई विकल्प नहीं मिला है। धोनी ने अकेले ही तीनों प्रारूपों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कई साल तक निभाई थी। टेस्ट से संन्यास के बाद वनडे और टी20 में धोनी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे। भारतीय टीम पिछले दो साल से उनके विकल्प की तलाश में है लेकिन अभी तक कोई खिलाड़ी उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सका है।