टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में एम एस धोनी की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां

भारत बनाम श्रीलंका (श्रीलंका टूर ऑफ इंडिया, 2012, मोहाली), धोनी: 46 (28)

Ad

वर्ष 2012 में, 206 के बड़े स्कोर का पीछा करना बहुत मुश्किल माना जाता था क्योंकि इससे पहले कोई भी टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल नहीं हो पाई थी। लेकिन 2012 में श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में भारतीय टीम ने धोनी की धमाकेदार पारी की बदौलत ऐसा कर दिखाया। उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 205 रन बनाए थे। उसके बाद, बल्लेबाज़ी करने आई भारतीय टीम ने छः ओवरों के बाद 1 विकेट पर 58 रन बना लिए थे। धोनी उस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान में उतरे और पहले उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ, 50 रनों की सांझेदारी की और उसके बाद युवराज सिंह के साथ 80 रनों की बेहद अहम सांझेदारी कर टीम इंडिया की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। धोनी ने उस मैच में सिर्फ 28 गेंदों में 46 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। लेखक: प्रणय गुप्ता अनुवादक: आशीष कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications