महेंद्र सिंह धोनी को मिला कोच रवि शास्त्री का समर्थन

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है और उन्हें सर्वश्रेष्ठ टीम मैन बताया है। रवि शास्त्री का कहना है कि कुछ लोग महेंद्र सिंह धोनी से जलते हैं और चाहते हैं कि धोनी का अंतर्राष्ट्रीय करियर जल्द ही समाप्त हो जाए। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि ऐसा लगता है आसपास काफी सारे ईर्ष्यालू लोग हैं, जो कि चाहते हैं कि धोनी कुछ मैचों में खराब खेलें। कुछ लोग चाहते हैं कि धोनी का करियर जल्द ही खत्म हो जाए, लेकिन उन जैसे महान खिलाड़ी अपना भाग्य खुद लिखते हैं। शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी की आलोचना से हम पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमें पता है कि धोनी की टीम में क्या अहमियत है, वो काफी अच्छे टीम मैन हैं। वो काफी अच्छे कप्तान भी थे और अब काफी अच्छे टीम मैन भी हैं। गौरतलब है न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में दूसरा टी20 मैच हारने के बाद भारतीय टीम के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी की जगह किसी और खिलाड़ी को मौका देने की बात कही थी। इसमें वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे। धोनी ने दूसरे टी20 मैच में 37 गेंद में 49 रन बनाए थे, जिसकी वजह से भारतीय टीम का आवश्यक रन रेट बढ़ता चला गया। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी का बचाव किया था। उन्होंने कहा था वे सभी टेस्ट पास कर रहे हैं और पूरी तरह फिट हैं। मैदान पर रणनीति बनाने की बात हो या अन्य कोई सहयोग की बात हो, वे हमेशा साथ रहते हैं और टीम के लिए मददगार है। कोहली ने धोनी के प्रदर्शन पर कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उनके आने का समय भी देखना होता है। वे बल्लेबाजी के लिए जब आते हैं तब गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications