महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर मार्निंग वॉक का डाला वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जानवरों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। उन्हें अक्सर ही अलग अलग जानवरों के प्रति प्रेम जताते हुए देखा जाता है। कैप्टन कूल इसके साथ ही अपने इन जानवरों की तस्वीर और वीडियो को अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं। बुधवार को धोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो अपने पालतू कुत्तों का वीडियो शूट करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। सुबह टहलने निकलने धोनी इस वीडियो में ढेर सारे कुत्तों के साथ हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है " सैम मेरी पसंदीदा जानवर है। इस बात को वह खुद भी जानती है। इसलिए इस बात का फायदा उठाकर दूसरों को तंग भी करती रहती है।"

Ad

गौरतलब है कि माही चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा आईपीएल जिताने के बाद अपने घर पर आराम कर रहे हैं। इसी महीने के अंतिम हफ्ते में शुरू हो रहे विदेश दौरे के लिए वो खुद को तरोताज़ा रखना चाहेंगे। भारत को ऑयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी खेली जाएगी। एम एस धोनी तब मैदान पर एक बार फिर से दिखेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications