भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Doni) संन्यास ले चुके हैं। वह सोशल मीडिया में भी सक्रिय नहीं रहते हैं। लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि धोनी हमेशा लाइमलाइट में रहे। वह इसके लिए धोनी के किसी भी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करते रहते हैं। इस बीच धोनी का एक पुराना वीडियो में सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह अपनी बाइक को स्टार्ट करने के लिए जूझते दिख रहे हैं।धोनी को मोटर बाइक का खूब शौक है। उनके पास कई तरह की मोटर बाइक हैं। जब धोनी देश का प्रतिनिधित्व करते थे, तब से ही उनका इसके प्रति प्रेम जग जाहिर है। उन्हें बाइक राइड करते हुए और अपनी बाइक खुद धोते हुए देखा जाता रहा है। इस बीच धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइक को स्टार्ट करने के लिए किक लगाते हैं लेकिन वह एक बार में स्टार्ट नहीं होती। वह काफी प्रयास करते हैं और आखिरकार बाइक स्टार्ट हो जाती है। इस जद्दोजहद के बीच धोनी को बाइक को बिना स्टार्ट किए हुए आगे ले जाते हुए भी देखा जा सकता है।MAHIYANK ™@Mahiyank_78Dhoni struggling to start his bike 2866271Dhoni struggling to start his bike 😅 https://t.co/9ICKRNXMmAधोनी हाल ही में दुबई में देखे गए थे। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकॉउट से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें धोनी एक पार्टी में नजर आ रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि धोनी के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आ रहे थे। बतातें चलें कि पंत हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।41 वर्षीय धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। उनकी टीम ने पिछले संस्करण में निराश किया था। वह हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।