पूर्व भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में झारखंड के लिए नहीं खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले चुके हैं और वे इसे तोड़कर खेलने के लिए नहीं आएँगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2020 सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी खेलना चाहते थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह नहीं हुआ। महेंद्र सिंह धोनी उस समय आईपीएल की तैयारी के लिए उसे खेलना चाहते थे। अब वह आईपीएल के अलावा अन्य सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए झारखण्ड का हिस्सा नहीं होंगे। वह संन्यास से वापस मैदान पर नहीं उतरेंगे। हालांकि अगले आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा होंगे।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बारे में पहले कह चुके हैं
यूएई में इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के अंतिम मैच में डैनी मॉरिसन ने जब महेंद्र सिंह धोनी से यह पूछा था कि क्या चेन्नई के लिए आपका यह अंतिम मैच है, तो उन्होंने कहा था कि डेफिनेटली नॉट। वहीँ से स्थिति साफ़ हो गई थी कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलेंगे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने का निर्णय उन्होंने आईपीएल से पहले हुआ था लेकिन कोरोना के कारण कुछ भी चीजें सही नहीं हुई। इसके बाद आईपीएल यूएई में हुआ और मुश्ताक अली ट्रॉफी हुई ही नहीं।
हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी संन्यास लिया था लेकिन वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे। रैना ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश की तरफ से टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। सुरेश रैना के सोशल मीडिया वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि वह अभ्यास में लगे हुए हैं। उनकी नेट प्रैक्टिस के वीडियो इन्स्टाग्राम पर देखे जा सकते हैं। कई बड़े शॉट वह उस दौरान जड़ते हैं।
Published 26 Dec 2020, 06:00 IST