ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने से और बेहतर खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी: सुरेश रैना

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर धोनी को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किया जाए तो उनके प्रदर्शन में और निखार आएगा और वे ज्यादा रन बना सकेंगे। रैना का मानना है कि ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आने से धोनी को ज्यादा समय मिलेगा और वे अपनी पारी को बेहतर तरीके से संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी को ऊपरी क्रम पर आकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। इससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंदे खेलने को मिलेंगे और क्रीज पर समय बिताकर वे अपनी पारी संवार सकते हैं। रैना ने कहा है धोनी ऊपरी क्रम पर आकर टीम के बेहतर स्थिति में ले जाने में सक्षम है और अंत में आतिशी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। रैना ने 50 ओवरों के क्रिकेट के अनुभव पर भी जोर दिया और कहा कि वनडे क्रिकेट अच्छे से खेलना काफी अहम है। गौरतलब है पिछले कुछ मैचों से महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी उतना अच्छा नहीं रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वो निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आते हैं और उन्हें ज्यादा समय नहीं मिलता है। वो अपनी आंखे जमाने के लिए थोड़ा समय मिलते हैं लेकिन अंतिम के ओवरो में उतना समय नहीं होता है। धोनी और रैना एकसाथ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। भारत के लिए खेलने के अलावा आईपीएल में भी दोनों एक ही टीम का हिस्सा हैं। इसलिए रैना धोनी की बल्लेबाजो को अच्छे तरीके से जानते हैं। सुरेश रैना भी काफी समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो मैदान पर दिखेंगे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक बार फिर धोनी और रैना की जोड़ी नजर आएगी। दोनों ही बल्लेबाजों को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications