वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने मलयालम में गाया गाना

cricket cover image

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ही तरह उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया में खूब छाई रहती हैं। हाल ही में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में मैच खेला गया था तब जीवा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो खूब देखा गया था। उस वीडियो में विराट कोहली जीवा के साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। वहीं खिलाड़ियों और बॉलीवुड स्टार के बीच जब फुटबॉल मैच हुआ था तब भी जीवा मैच के दौरान अपने पिता धोनी को पानी पिलाते हुए नजर आई थीं। अब जीवा का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इस वीडियो में जीवा एक मलयाली गीत गा रही हैं। ये गाना मलयालम फिल्म 'अद्वथम' का है और जीवा द्वारा गाए इस गाने को महज एक ही दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हालांकि इस गाने के बोल काफी कठिन हैं फिर भी जीवा इसे बड़ी ही आसानी से गा रही हैं। आप भी देखिए जीवा का ये वीडियो:

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications