मैं झुकेगा नहीं...हेनरिक क्लासेन के धुआंधार शतक को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब

हेनरिक क्लासेन ने शतक लगाकर टीम को दिलाई जीत (Photo - Twitter)
हेनरिक क्लासेन ने शतक लगाकर टीम को दिलाई जीत (Photo - Twitter)

मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2023) के आखिरी लीग मुकाबले में हेनरिक क्लाेसन ने जिस तरह की धुआंधार पारी खेली उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। हेनरिक क्लासेन ने अपने विस्फोटक शतक की बदौलत अकेले दम पर एमआई न्युयॉर्क की टीम को हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्युयॉर्क ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में सिएटेल ऑर्कास ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हेनरिक क्लासेन ने जबरदस्त शतक लगाया और अकेले दम पर सिएटेल को जीत दिला दी। क्लासेन ने सिर्फ 44 गेंद पर 9 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। वो इस लीग में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

हेनरिक क्लासेन की धुआंधार पारी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

क्लासेन के इस धुआंधार शतक को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा ?

हेनरिक क्लासेन ने राशिद खान के एक ही ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वो एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं।
हेनरिक क्लासेन का जबरदस्त शतक। इसके अलावा उन्होंने राशिद खान के एक ही ओवर में 26 रन जडे।
हेनरिक क्लासेन मेजर लीग क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनको नमन है।
स्पिन के खिलाफ जिस तरह की बैटिंग क्लासेन करते हैं उसकी वजह से जब वो छठे ओवर के आस-पास बैटिंग के लिए आते हैं तो फिर काफी खतरनाक साबित होते हैं।
हेनरिक क्लासेन हर टी20 लीग में यही कहते हैं।
हेनरिक क्लासेन स्पिनर्स की काफी धुनाई करते हैं। मैंने किसी बल्लेबाज को नहीं देखा है जो राशिद खान के खिलाफ इस तरह से बल्लेबाजी करे।
हेनरिक क्लासेन के स्पिन के खिलाफ इस साल के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।
हेनरिक क्लासेन साउथ टी20 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे और यहां पर भी उन्होंने वही कारनामा किया।
हेनरिक क्लासेन स्पिन के खिलाफ शायद सबसे बेहतरीन प्लेयर हैं। वो काफी जबरदस्त हिटिंग करते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications