NZvAUS: मार्टिन गप्टिल बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। गप्टिल ने अपनी 105 रनों की शानदार पारी के दौरान ये कीर्तिमान बनाया। टी20 क्रिकेट में अब गप्टिल के नाम 2145 रन हो गए हैं, उन्होंने अपनी ही टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2005 से लेकर 2015 तक 136.21 की स्ट्राइक रेट से 71 मैचो में 2140 रन बनाए थे। गप्टिल ने अपने 73वें अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। गप्टिल ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और महज 49 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 9 छक्के लगाए। 54 गेंदों पर 105 रन बनाकर वो एंड्रू टाई की गेंद पर 17वें ओवर में आउट हुए। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 55 मैचो में 1956 रन हैं। कोहली इस रिकॉर्ड को आने वाली सीरीज में तोड़ सकते हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, उसके बाद निदहास ट्रॉफी में टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला होगी। उस सीरीज में श्रीलंका और भारत के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश होगी। ऐसे में कोहली के पास ये मुकाम हासिल करने का पूरा मौका है। टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी की सूची में तिलकरत्ने दिलशान चौथे और पाकिस्तान के शोएब मलिक पांचवे स्थान पर हैं। शीर्ष 5 बल्लेबाजों में से 2 संन्यास ले चुके हैं ऐसे में प्रतिस्पर्धा 3 खिलाड़ियों के बीच की होगी। टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है: 1. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 73 टी20 मैचो में 2145 रन 2. ब्रेंडन मैकलम (न्यूजीलैंड)-71 टी20 मैचो में 2145 रन 3. विराट कोहली (भारत)- 55 टी20 मैचो में 1956 रन 4. तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)- 80 टी20 मैचो में 1889 रन 5. शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 92 टी20 मैचो में 1821 रन

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications