मार्टिन गप्टिल ने जड़ा टी20 क्रिकेट का चौथा सबसे तेज शतक

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने टी20 क्रिकेट का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक जड़ दिया है। उन्होंने ये कारनामा नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में किया। वूरस्टरशायर के लिए खेलते हुए नॉर्थैम्पटनशॉयर के खिलाफ मैच में गप्टिल ने 38 गेंद पर 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गप्टिल ने अपना शतक महज 35 गेंदों पर ही पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्टिन गप्टिल अब संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। साल 2013 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ गेल ने महज 30 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया था। उन्होंने उस मैच में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। आज तक क्रिस गेल का सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी ताबड़तोड़ शतक जड़ चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में पंत ने इसी साल दिल्ली की तरफ से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक जड़ा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एंड्रुय साइमंड्स ने केंट के लिए 34 गेंदों पर शतक बनाया था। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगा चुके हैं। वहीं भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने भी इसी साल श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। रोहित और मिलर का शतक अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में आया था और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दोनों खिलाड़ियों के नाम है। अब मार्टिन गप्टिल ने भी 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। उनकी इस धुंआधार पारी की बदौलत वूरस्टरशायर ने 188 के लक्ष्य को महज 1 विकेट खोकर 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। गप्टिल ने जो क्लार्क (61 रन, 33 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) के साथ मिलकर महज 10.1 ओवर में 162 रनों की साझेदारी कर डाली।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications