एम एस धोनी के वर्ल्ड कप विनिंग छक्के को लेकर लिया गया ये बड़ा फैसला, पहले नहीं हुआ था ऐसा

एम एस धोनी ने जबरदस्त तरीके से छक्का लगाया था
एम एस धोनी ने जबरदस्त तरीके से छक्का लगाया था

2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में एम एस धोनी (MS Dhoni) का वो विनिंग छक्का तो सबको याद होगा, जिस पर रवि शास्त्री ने जबरदस्त कमेंट्री की थी। एम एस धोनी का वो छक्का वर्ल्ड क्रिकेट के आइकॉनिक मोमेंट्स में से एक बन गया। अब उस ऐतिहासिक सिक्स को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उस छक्के का मेमोरियल बनाने का फैसला किया है, जिसके बाद ये सिक्स हमेशा के लिए अमर हो जाएगा।

वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। श्रीलंका की टीम ने पहले खेलते हुए 274 रनों का विशाल स्कोर बनाया। फाइनल के लिहाज से ये स्कोर काफी बड़ा होता है। भारतीय टीम ने टार्गेट का पीछा करते हुए अपने कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए थे।

इसके बाद एम एस धोनी और गौतम गंभीर ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की पार्टनरशिप की और इस साझेदारी ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। गंभीर 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए, वहीं धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेलकर टीम को चैंपियन बना दिया। जब भारत जीतने के करीब था और 11 गेंदों पर सिर्फ 4 रन चाहिए थे, तब धोनी ने नुवान कुलसेकरा कि गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रच दिया था।

जहां पर छक्का लैंड हुआ था, वहीं पर मेमोरियल बनेगा - एमसीए

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वो छक्का जहां पर गिरा था वहीं पर मेमोरियल बनाया जाएगा। एमसीए के प्रेसिडेंट अमोल काले ने क्रिकबज्ज से बातचीत में कहा,

हम वहीं पर मेमोरियल की स्थापना करेंगे जहां पर छक्का लैंड हुआ था। हालांकि इस चीज का पता लगा पाना काफी मुश्किल है कि वास्तव में किस सीट पर वो छक्का गिरा था लेकिन हमने 3-4 सीटों की पहचान की है और वहीं पर मेमोरियल बनेगा।

वहीं महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नायक ने कहा,

ये एम एस धोनी की मैच विनिंग पारी को एक ट्रिब्यूट होगा। उम्मीद है कि इससे कई सारे युवा प्रेरित होगे और एम एस धोनी के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश करेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment