माइकल होल्डिंग ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ़

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूर्व कैरेबियाई गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने बयान दिया है। माइकल होल्डिंग ने महेंद्र सिंह धोनी को एक शानदार खिलाड़ी और कप्तान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी हर परिस्थिति में शांत रहते थे। यही वजह रही कि भारतीय टीम ने कई मौकों पर हारे हुए मैच में भी बाजी मार ली।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में माइकल होल्डिंग ने कहा कि मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा उत्साह में नजर नहीं आते थे। विपरीत परिस्थितियों में वह खिलाड़ियों को बुलाकर बातचीत करते हुए सब फील्ड पर चले जाते थे। सब शांति से होता था और भारत हारे हुए मैच भी जीत लेता था। विकेट के पीछे हर समय धोनी चुस्त रहते थे जो बड़ी बात है।

यह भी पढ़ें:आईपीएल में मजबूत संभावित प्लेइंग इलेवन वाली 3 टीमें

होल्डिंग ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की

माइकल होल्डिंग ने महेंद्र सिंह धोनी को एक ताकतवर बल्लेबाज बताया जो सौ या उससे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से भी रन बनाने की क्षमता रखता था। आगे उन्होंने कहा कि शुरुआत में धोनी सिर्फ चौके और छक्के पर निर्भर थे लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने खेल में बदलाव किया और एक शानदार खिलाड़ी और कप्तान साबित हुए।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने पन्द्रह अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के दी। उनके साथ खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी खेल को अलविदा कह दिया था। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद क्रिकेट जगत से बयानों का आना शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। फैन्स सहित कई खिलाड़ियों ने उन्हें विदाई मैच मिलने का हकदार बताया लेकिन हर बार की तरह इस बार भी धोनी ने बेहद शांत मन से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया।

चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी अभी यूएई में है जहाँ टीम आईपीएल के लिए गई है। चेन्नई में भी उनका एक कैम्प हुआ था। आईपीएल में छह दिन के एकांतवास के बाद खिलाड़ी बायो सिक्योर्ड बबल में शामिल हो जाएँगे। वहां भी समय-समय पर कोरोना जांच होती रहेगी और कड़े नियमों में खिलाड़ियों को रहना होगा।इस बार भी चेन्नई से फैन्स को उम्मीदें रहेंगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications