महेंद्र सिंह धोनी अपने भविष्य का फैसला खुद करें: माइकल हसी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की कप्तानी की प्रशंसा करते हुए उनकी कप्तानी की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की कप्तानी से की है। हसी ने धोनी और कोहली की कप्तानी को लेकर भी अपने विचार साझा किये हैं। एक इंटरव्यू में माइकल हसी ने अपने पुराने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के भविष्य को लेकर कहा कि एमएस धोनी अपने क्रिकेट भविष्य को लेकर खुद ही फैसला करे तो ही अच्छा रहेगा। अगर उनको लगता है कि वह 2019 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं, तो इसमें कोई संदेह करने वाली बात ही नहीं होती। वह बहुत महान ख़िलाड़ी हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह आगामी विश्व कप में भारत के लिए सही नहीं है, तो वह खुद ही अपने आप को टीम में नहीं रखना चाहेंगे। 36 वर्ष की आयु में धोनी दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने खेल को अच्छे से समझते हैं और वह जानते है कि उन्हें कब खेलना है या कब नहीं, तो धोनी के क्रिकेट भविष्य का फैसला धोनी पर ही छोड़ दें तो अच्छा रहेगा। एमएस धोनी के भविष्य के साथ ही हसी ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है। हसी ने कोहली की कप्तानी की तुलना पूर्व ऑस्ट्रलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की कप्तानी से करते हुए कहा कि मैं कोहली की कप्तानी को हमेशा देखता हूँ और एन्जॉय करता हूँ। वह मैदान में जीतने के लिए उतरते हैं। कोहली की कप्तानी मुझे ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग की कप्तानी की याद दिलाती है। पोंटिंग की तरह कोहली भी जीत के लिए हमेशा टीम को साथ लेकर चलते है। विराट कोहली की तुलना अभी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी से करना जल्दबाजी होगी। धोनी भारत के सबसे महान कप्तान हैं, उनके स्थान को भरने में अभी काफी समय है लेकिन कोहली की निराली बात ये है कि वह मैदान में धोनी के बिलकुल विपरीत सोच रखते हैं। धोनी ठंडे स्वाभाव के कप्तान थे तो कोहली आक्रामक कप्तान हैं। वह अपनी टीम को अलग तरीके के साथ मैदान में लेकर उतरते हैं। माइक हसी ने इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी की कप्तानी में क्रिकेट खेला है। वह धोनी को बेहद करीब से जानते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2010 और 2011 में धोनी की कप्तानी में ही आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। हसी अपने समय में पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते थे और इसी वजह से उन्होंने पोंटिंग के नेतृत्व की तुलना कोहली की कप्तानी से की है। हसी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ख़िलाड़ी रहे हैं, उन्होंने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 79 टेस्ट, 185 वनडे और 38 टी-20 मैच खेले हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications