Nandini Gupta Named Shubman Gill Her Crush: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल अपनी डेटिंग लाइफ की वजह से पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शुभमन गिल की शादी, लव लाइफ की खबरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। पिछले कुछ समय से शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं लेकिन अब माना जा रहा है कई सारा बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। वहीं कुछ समय पहले शुभमन गिल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर क्लियर कर दिया था कि वह पूरी तरह से सिंगल हैं और किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं। इस बीच मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता चर्चा में आ गई हैं, जिन्होंने शुभमन गिल को लेकर खास बात कही है। मिस इंडिया ने शुभमन गिल को बताया अपना क्रशआईपीएल 2025 के दौरान मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। नंदिनी गुप्ता को इंटरव्यू के दौरान शुभमन गिल को हैशटैग देने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने गिल को अपना 'क्रिकेट क्रश' कहा और धाकड़ बल्लेबाज की दिल खोलकर तारीफ की। View this post on Instagram Instagram Postनंदिनी गुप्ता ने कहा कि वह मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वह सुपर हैं! बता दें कि शुभमन हजारोंं लड़कियों का क्रश हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वहीं नंदिनी भी गिल की तारीफ करते नजर आईं। बता दें कि कई लोग गिल के रिलेशनशिप स्टेटस और शादी की संभावित योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने अभी तक कुछ भी सार्वजानिक रूप से नहीं कहा है। कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है शुभमन गिल का नामगौरतलब है कि एक वक्त पर शुभमन गिल और टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के अफेयर के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर तो यहां तक खबरें थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।