मिचेल मार्श ने रिकी पोंटिंग के बर्ताव को लेकर दिया बड़ा बयान

इस सीजन मार्श को कोरोना ने जकड़ लिया था
इस सीजन मार्श को कोरोना ने जकड़ लिया था

आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। इसके अलावा खिलाड़ी भी नाम के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। दिल्ली के लिए खेलने वाले मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। फ़िलहाल मार्श श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ आए हैं।

Ad

पोंटिंग को लेकर मार्श ने कहा कि मैं वास्तविक तौर पर जानता हूँ कि वह खिलाड़ियों की कितनी परवाह करते हैं। जिस तरह अपने समय में वह एक कप्तान और लीडर थे, वैसे ही वह अब भी हैं। वह आपके अंदर भरोसा जगाने का काम करते हैं और ऐसा होता भी है।

पोंटिंग को लेकर मार्श ने एक अहम बयान दिया है
पोंटिंग को लेकर मार्श ने एक अहम बयान दिया है

मार्श के लिए आईपीएल अच्छा नहीं रहा था। इस सीजन चोट के अलावा मार्श को कोरोना ने भी जकड़ लिया था। मार्श ने आठ मुकाबले खेले और 251 रन उनके बल्ले से आए। दिल्ली के लिए वह टॉप क्रम में खेले। दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत में कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही थी लेकिन बाद में खेल में गिरावट देखी गई। अंततः दिल्ली की टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से भी बाहर हो गई। इस तरह एक खराब अभियान के साथ दिल्ली की टीम का सफर समाप्त हुआ।

मिचेल मार्श फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया की उस मजबूत टीम के साथ श्रीलंका आए हैं जो तीनों प्रारूप खेलने के लिए आई है। श्रीलंका में चल रहे राजनीतिक और आर्थिक संकट के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दौरा करना उचित समझा। इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को वित्तीय लाभ होना है। ऑस्ट्रेलिया ने संकट की स्थिति को समझते हुए मदद करने का निर्णय लिया। इससे पहले पिछले साल भारतीय टीम ने भी ऐसा किया था। राहुल द्रविड़ उस समय भारतीय टीम के साथ श्रीलंका गए थे। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले सीमित ओवर क्रिकेट खेला जाएगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications