पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। उन्होंने एमएस धोनी के बारे में कहा है कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में आज भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए ज़बरदस्त खिलाड़ी हैं। उन्होंने कोलकाता में झारखंड के खिलाफ खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में 78 रनों की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उनको बेहतरीन खिलाड़ी भी बताया है। यह भी पढ़िए: तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी का भरोसा भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ ने एक पत्रकार वार्ता में कहा "मैंने महेंद्र सिंह धोनी को तब से देखा है जब से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में पर्दापण किया है, इसके साथ ही आप कड़ा अभ्यास करने के बाद भी धोनी जैसे खिलाड़ी नहीं बन सकते, उनके अंदर प्राकृतिक क्षमता है, जैसा की आपने आज देखा है, मुझे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी भी क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं" आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर को 2014 में अलविदा बोल दिया था तथा पिछली साल सीमित ओवरों की भारतीय टीम की कप्तानी से इस्तीफ़ा देकर अपने सभी समर्थकों को चौंका दिया था साथ ही पूर्ण क्रिकेट जगत को भी खासी हैरानी में डाल दिया था। पहले जहां उनकी ज़िन्दगी आम हुआ करती थी वहीँ अब उनकी एक ख़ास मुकाम पर जा पहुंची है। उनकी पुरानी ज़िन्दगी से जुडी कुछ यादें उनके फैंस को याद आती हैं। इतना ही नहीं उनके जीवन पर बनी बॉलीवुड मूवी "एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी" ने भी उनकी पुरानी कठिनाइयों और मशक्कतों से भरी जिंदगी की हकीकत बयां की है। जिसको देखकर उनके फैंस के दिलों में महेंद्र सिंह धोनी के प्रति और ढेर सारा प्यार भर गया है। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी का हर एक बड़ा और मुख्य खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का रुतबा कुछ अलग ही नज़र आता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications