क्रिकेट इतिहास के ख़ूबसूरत खिलाड़ियों की ऑलटाइम-XI

shahid-afridi-1474375392-800

क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग होती है। विशेष कर भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है। यहाँ इस खेल का प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी देखने को मिल सकता है। इस समय क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। आजकल क्रिकेटर सिर्फ खेल तक ही सीमित नहीं हैं, वें अपने लुक और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं। फैन्स भी अपने मनचाहे क्रिकेटरों को स्टाइल को फालो करते हैं। हाल में बहुत से क्रिकेटरों ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी प्रवेश किया है। इसके अलावा दुनिया भर में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो सेक्सी होने के साथ-साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। जिन्हें टीवी और अख़बारों में रोजाना जगह मिली है। इस लेख के जरिये हमने 11 ऐसेक्रिकेटरों की लिस्ट बनाई है, जो अबतक सबसे हैंडसम रहे हैं:

#1 शाहिद आफरीदी

“बूम बूम” आफरीदी पाकिस्तान के अबतक के सबसे स्मार्ट आलराउंडर में से एक हैं। ये क्रिकेटर तकरीबन एक दशक से ज्यादा पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रहा। आफरीदी के नाम सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड लम्बे समय तक रहा बाद में 2014 में कोरी एंडरसन ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आफरीदी की लोकप्रियता का ये आलम था कि कई कंपनियों के विज्ञापन में नजर आये। जिसमें स्टार मार्केटिंग, हबीब बैंक, पेप्सी, ओ मोबाइल, मोबिलिंक, राडो, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, हेड एंड सोल्डर, बूम बूम और हैएर खास कंपनियां थीं। आफरीदी पाक टीम के लिए संतुलन का काम करते थे। खासकर अपने करियर के आखिरी पड़ाव में उनकी गेंदबाज़ी काफी अच्छी रही। इस आलराउंडर ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे और 82 टी-20 के साथ 27 टेस्ट मैच भी खेले हैं। #2 एलिस्टर कुक cook-1474316086-800 इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान कुक विश्व क्रिकेट के सबसे हैण्डसम क्रिकेटरों में से एक हैं। कुक के चाहने वाले फैन दुनिया भर में हैं। उन्होंने 47 के औसत से 10 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाये हैं। ऐसा भी हो सकता है कि जब वह संन्यास लें तबतक वह सबसे ज्यादा रन भी बना चुके हों। #3 अहमद शहजाद shehzad-1474316191-800 पाकिस्तान के दायें हाथ का आक्रामक बल्लेबाज़ शहजाद को पाकिस्तानी लड़कियां खूब पसंद करती हैं। इसी वजह उनका आकर्षित कर देने वाला चेहरा है। शहजाद ने क्रिकेट में अभी अपनी क्षमता से न्याय नहीं किया है। साल 2008 में उनके सफल अंडर-19 वर्ल्डकप के बाद उन्हें 2008-09 में टेस्ट टीम में शामिल किया गया। जहाँ उन्होंने कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। लेकिन उनका प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा नहीं रहा। इसी वजह से उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। #4 माइकल क्लार्क clarke-1474316354-800 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क आकर्षक व्यक्तित्व के धनी हैं। साल 2003 डेब्यू करने के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नित नयी ऊंचाई क्रिकेट में हासिल की। पोंटिंग के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्डकप ख़िताब हासिल किया। क्लार्क दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में भी शुमार हैं। अपने खेलने के दिनों में वह जिलेट और रॉलिंग के ब्रांड एम्बेसडर भी रहे थे। 22 नवम्बर 2012 को क्लार्क ने एक कैलेंडर वर्ष में 4 दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। 115 टेस्ट में क्लार्क ने 8,643 टेस्ट रन बनाये। #5 विराट कोहली kohli-1-1474317330-800 भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली आधुनिक पीढ़ी के ऐसे क्रिकेटर हैं जिनपर लड़कियां फ़िदा हैं। कोहली ने सभी प्रारूपों में काफी रन बनाये हैं। साथ ही वह इस वक्त भारतीय क्रिकेट की रन मशीन माने जाते हैं। वनडे में उनके नाम 25 शतक है। कोहली इए वक्त सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले क्रिकेटर हैं। एक विज्ञापन का वह 17 करोड़ रुपये लेते हैं। साथ ही एक कैंपेन का वह 2 करोड़ रुपये लेते हैं। सचिन के बराबर कोहली की ब्रांड वैल्यू बन गयी है। रीबोक, सिंथाल डियो, गोदरेज, हेड एंड सोल्डर के साथ कई अन्य कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्वकप 2007 में भारत को जीत मिली थी। उसके बाद उन्हें आईपीएल में आरसीबी ने खरीदा था। #6 केविन पीटरसन kevin-pietersen-1474376095-800 दक्षिण अफ़्रीकी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर क्रिकेट जगत के सबसे हॉट क्रिकेटरों में से एक हैं। साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले पीटरसन ने इंग्लैंड की टीम के लिए लगातार रन बनाये। अपने अदभुत स्ट्रोक्स के साथ पीटरसन अपने स्टाइल, हेयरस्टाइल और स्मार्टनेस की वजह से लोगों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। पीटरसन और उनके साथी खिलाड़ियों में मतभेद के बाद पीटरसन का करियर अनिश्चिताओं से घिर गया। उन पर आरोप था कि उन्होंने दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटरों को टीम के बारे में टेक्स्ट मेसेज किया था। साल 2013 में इस स्टाइलिश क्रिकेटर ने मुंबई के स्पिन ट्रैक पर 180 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड ये सीरीज 2-1 से जीत गया था। लेकिन उनका बोर्ड के साथ विवाद खत्म नहीं हुआ। जिसकी वजह से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। #7 डेविड गोवर david-gower-1474376293-800 अपने जमाने के बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाज़ डेविड गोवर काफी आकर्षक भी थे। गोवर ने बाएं हाथ की बल्लेबाज़ी को एक नया आयाम दिया था। 117 टेस्ट में 44.25 की औसत से गोवर ने 8,231 रन बनाये थे। वह इंग्लैंड की तरफ से चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे।। उनसे आगे एलेक स्टीवर्ट, ग्राहम गूच और एलिस्टर कुक का नाम आता है। गोवर ने 1992 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। #8 इमरान खान imran-1474316813-800 पाकिस्तान के डैशिंग आलराउंडर जो अब राजनीति में सक्रिय हैं। इमरान का अलग ही औरा था। उन्हें फैन्स काफी पसंद करते थे। 1992 में पाकिस्तान को विश्वकप विजय दिलाने वाले इमरान ने 1987 में ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। लेकिन तब के पाकिस्तानी प्रेसिडेंट जिया-उल-हक़ के कहने पर इमरान ने बतौर कप्तान 1992 वर्ल्डकप में वापसी की। वसीम अकरम और वकार युनिस जैसे तेज गेंदबाजों के साथ मिलकर इमरान ने पाकिस्तान को विश्वकप में खिताबी जीत दिलाई। वह पाकिस्तान की ड्रेसिंग रूम में काफी लोकप्रिय थे। इमरान ने 88 टेस्ट और 175 वनडे मैचों में क्रमश: 362 और 182 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने दोनों प्रारूपों में 3500 से ज्यादा रन बनाये थे। साल 2015 में इमरान ने ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से शादी की थी। हालाँकि 9 महीने बाद उनका तलाक हो गया। #9 ब्रेट ली brett4-1474316876-800 साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली ने डेब्यू किया था। वह बेहद ही हैण्डसम तेज गेंदबाज़ रहे हैं। उन्होंने मैग्रा और गिलेस्पी के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत किया। ली ने हाल ही में इंडो-ऑस्ट्रेलियन फिल्म अनइंडियन में तनिष्ठा मुखर्जी के साथ अदाकारी भी की। फिल्म की शूटिंग सिडनी ज्यादा हुई थी। ये फिल्म 19 अगस्त 2016 को रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा वह बैंड “सिक्स एंड रॉक” में गिटार बजाते हैं। 76 टेस्ट और 221 वनडे मैचों में क्रमश: 310 और 380 विकेट ली के नाम दर्ज हैं। साल 2008 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी टेस्ट और 2012 में आखिरी वनडे खेलकर क्रिकेट को अलविदा कह दिया। #10 जेम्स एंडरसन anderson-1474316939-800 जेम्स इंग्लैंड के अबतक के महान गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने इंग्लैंड टीम के लिए जबसे डेब्यू किया वह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। लड़कियों में उनकी काफी लोकप्रियता है। एंडरसन के पास गेंद को स्विंग कराने की अदभुत क्षमता है। इसके अलावा वह ब्रूट स्पोर्ट्स स्टाइल और वेलमैन की मर्दों के लिए नम्बर एक विटामिन के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं अपने अंतिम 6 साल के क्रिकेट करियर में जेम्स ने शानदार गेंदबाज़ी की है। हालाँकि इस वक्त वह इंग्लैंड की वनडे टीम के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2015 में खेला था। 117 टेस्ट में एंडरसन ने 463 और 194 वनडे में 269 विकेट लिए हैं। #11 शेन बॉंड bond-1474317028-800 कीवी स्पीडस्टर शेन बॉंड की हवा में स्विंग करती तेज गेंदों से बल्लेबाज़ खौफ खाता था। उनका करियर काफी छोटा रहा है। लेकिन हेडली के बाद न्यूज़ीलैंड के बेहतरीन गेंदबाजों में एक हैं। इसके अलावा वह बेहद ही स्टाइलिश क्रिकेटर भी थे। जो फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय थे। बॉंड का करियर चोटों से भरा रहा उन्हें चोट की वजह से 2 साल क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। उनके एक ऑपरेशन में टाइटेनियम वायर का भी इस्तेमाल हुआ है। घुटने से लेकर पैर और उनके शरीर का कई अन्य भागों में चोट लगती रही जिसकी वजह से बॉंड लम्बे समय तक क्रिकेट के मैदान पर नहीं रह पाए। जिसकी वजह से उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा। लेखक-आर्य शेखर, अनुवादक-मनोज तिवारी