Ad
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क आकर्षक व्यक्तित्व के धनी हैं। साल 2003 डेब्यू करने के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नित नयी ऊंचाई क्रिकेट में हासिल की। पोंटिंग के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्डकप ख़िताब हासिल किया। क्लार्क दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में भी शुमार हैं। अपने खेलने के दिनों में वह जिलेट और रॉलिंग के ब्रांड एम्बेसडर भी रहे थे। 22 नवम्बर 2012 को क्लार्क ने एक कैलेंडर वर्ष में 4 दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। 115 टेस्ट में क्लार्क ने 8,643 टेस्ट रन बनाये।
Edited by Staff Editor