4 टी20 मैच जिसमें सबसे ज्यादा छक्के लगे 

4 टी20 अंतरराष्ट्रीय जिसमें सबसे ज्यादा छक्के लगे
4 टी20 अंतरराष्ट्रीय जिसमें सबसे ज्यादा छक्के लगे

टी20 अंतरराष्ट्रीय की शुरुआत 2005 में हुई थी और तब से लेकर अभी तक क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कई चौंकाने वाले रिकॉर्ड बने हैं। इन्हीं रिकॉर्ड में शामिल है छक्कों का रिकॉर्ड, क्योंकि टी20 क्रिकेट में हमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिलती है और इसी वजह से कई बार मैच में काफी छक्के देखने को मिलते हैं।

Ad

अगर एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के की बात करें, तो इसका रिकॉर्ड 32 छक्कों का है जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो बार बन चुका है। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 22 छक्के लगाए थे। बल्लेबाजों की बात करें तो टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल मार्टिन गप्टिल (165) के नाम है, वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई (16) के नाम है।

आइये नज़र डालते हैं 4 ऐसे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर जिसमें सबसे ज्यादा छक्के लगे:

# न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया (31 छक्के, 2021)

न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया

25 फरवरी, 2021 को डुनेडिन में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में 31 छक्के लगे थे। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/7 का स्कोर बनाया, जिसमें 18 छक्के लगे। मार्टिन गप्टिल ने 50 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 97 रनों की धुआंधार पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 215/8 का स्कोर बनाया, जिसमें 13 छक्के लगे। मार्कस स्टोइनिस ने 78 रनों की पारी में सबसे ज्यादा 5 छक्के लगाए।

Ad

# भारत vs श्रीलंका (31 छक्के, 2017)

रोहित शर्मा - केएल राहुल
रोहित शर्मा - केएल राहुल

22 दिसंबर 2017 को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इंदौर में भारत ने रोहित शर्मा (118, 35 गेंद में रिकॉर्ड शतक, 10 छक्के) और केएल राहुल (89, 8 छक्के) की धुआंधार पारियों की बदौलत 260/5 का स्कोर बनाया, जिसमें कुल मिलाकर 21 छक्के लगे। श्रीलंका ने जवाब में 172 रन बनाये और उनकी पारी में कुल 10 छक्के लगे।

Ad

# भारत vs वेस्टइंडीज (32 छक्के, 2016)

एविन लुईस
एविन लुईस

27 अगस्त 2016 को लौडरहिल, यूएसए में वेस्टइंडीज ने भारत को रोमांचक मैच में 1 रन से हराया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एविन लुईस (100, 9 छक्के) और जॉनसन चार्ल्स (79, 7 छक्के) की धुआंधार पारियों की मदद से 245/6 का स्कोर बनाया, जिसमें कुल मिलाकर 21 छक्के लगे। जवाब में केएल राहुल (110, 5 छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद भारतीय टीम 244/4 का स्कोर ही बना सकी। भारतीय पारी में 11 छक्के लगे। इस मैच में कुल 32 छक्के लगे, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

Ad

# न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया (32 छक्के, 2018)

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा किया था
ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा किया था

16 फरवरी 2018 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला गया और एक मैच में सबसे ज्यादा 32 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड भी बराबर हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्टिन गप्टिल (105, 9 छक्के) और कॉलिन मुनरो (76, 6 छक्के) की धुआंधार पारियों की मदद से 243/6 का स्कोर बनाया, जिसमें 18 छक्के लगे।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 245/5 के स्कोर के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड भी बनाया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में 14 छक्के लगे, जिसमें सबसे ज्यादा 5 छक्के डेविड वॉर्नर (59) ने लगाए। डार्सी शॉर्ट ने 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाये।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications