IPL 2017 नीलामी में हर टीम के द्वारा खरीदा गया सबसे योग्य खिलाड़ी

kr-1487657852-800
कोलकाता नाइट राइडर्स – क्रिस वोक्स
England v India - NatWest International T20 2014

बेन स्टोक्स के साथ-साथ इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स पर पैसों की बरसात हुई। वोक्स बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। आंद्रे रसल के डोपिंग बैन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को जो जगह खाली थी, उसे भरने की काफी जरूरत थी। रसल एक विस्फोटक बल्लेबाज तो थे ही साथ ही वो कभी-कभी कोलकाता के लिए गेंदबाजी की शुरूआत भी करते थे। लिहाजा रसल की जगह क्रिस वोक्स अच्छा विकल्प हैं।। क्रिस वोक्स को 4.2 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है जबकि उनकी आधार राशि केवल 2 करोड़ की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से यह बोली लगाई कप्तान गौतम गंभीर ने। गंभीर जानते हैं कि वोक्स छोटे प्रारूपों में कितने असरदार साबित हो सकते हैं।