दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी और मदर डेयरी के किसान आए एक मंच पर

भारत देश कृषि प्रधान देश है। यह देश सदियों से कृषि पर निर्भर रहा है और अब भी कृषि भारत का महत्वपूर्ण अंग है। काफी सालों से हमें किसानों द्वारा स्वस्थ खान-पान मिल रहा है। आधुनिक युग में किसान परदे के पीछे रह गए हैं, उनकी मेहनत, उनका काम बस उन्ही तक सीमित रहता है। उनके द्वारा बनाया गया कोई भी पदार्थ डिब्बे में पैक होकर आता है और किसान केवल देश के लिए मजदूर बनकर रह जाते हैं। समय समय पर सरकार द्वारा किसानों के लिए अभियान चलाये जाते है , लेकिन इस बार किसानों के साथ जुड़ने की मुहिम को क्रिकेट सामने लेकर आया है। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने किसानों के बारे में चर्चा करते हुए किसानों का मान सम्मान बढाया है। दूध विक्रेता कंपनी मदर डेयरी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों के साथ एक इवेंट का आयोजन किया था, जिसमे मदर डेयरी के किसान इन खिलाड़ियों से रूबरू होते नजर आये। दिल्ली के कप्तान ज़हीर खान ने करुण नायर, संजू सैमसन और अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर किसानों की लगन और उनकी मेहनत को सराहा है, साथ ही मदर डेयरी के किसानों के निस्वार्थ कार्य की तारीफ भी की। किसानों के लिए आयोजित इस इवेंट में मदर डेयरी के किसान अपने शाही अंदाज़ में नजर आये। उन्होंने नीले रंग की पगड़ी और सफ़ेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था। किसानों ने अपने रोजमर्रा के जीवन को सबके साथ साझा किया, साथ ही देश में किसानों के हालातों पर भी बातें की। कप्तान ज़हीर खान और करुण नायर ने किसानों के हौसले को बढ़ाया। इवेंट के अंत में सभी ख़िलाड़ी और मदर डेयरी के किसान एक साथ आये और साथ में फोटो भी खिंचवाई। खिलाड़ियों ने किसानों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मदर डेयरी द्वारा किसानों को सबके सामने और खिलाड़ियों के साथ एक साथ मंच पर लाने को एक अच्छा कदम बताया है। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के मैचों के समय भी मदर डेयरी के किसान अपनी टीम के लिए मैदान में नजर आये थे। उन्होंने मैच का लुत्फ़ उठाया था, साथ ही अपनी टीम के लिए चीयर भी किया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications