MS Dhoni के लिए फैंस की दिखी जबरदस्त दीवानगी, माही के 43वें जन्मदिन से पहले साउथ में लगा 100 फीट ऊंचा कट आउट, देखें तस्वीर 

MS Dhoni
एमएस धोनी की लोकप्रियता अभी भी बनी हुई है (Photo: X/@sportskeeda, Instagram/@mahi7781

MS Dhoni 100 feet cut out: हर साल 7 जुलाई का दिन भारत में काफी सारे क्रिकेट फैंस के लिए बेहद मायने रखता है, क्योंकि इस दिन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का जन्म हुआ था। अनेक बार उन्होंने महत्वपूर्ण परिस्थितियों में मैच जिताकर देश का गौरव बढ़ाया है। झारखण्ड के रांची शहर में जन्मे धोनी का जन्मदिन उनके फैंस के लिए एक उत्सव की तरह होता है। माही के फैंस हर साल कुछ न कुछ नया करते आए हैं। इस साल फिर से उनके फैंस कट आउट ने लगाया है, जो 20 या 30 फीट नहीं, बल्कि 100 फीट ऊंचा है। इस ऊंचे कट आउट की तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा बटोर रही हैं।

फैंस ने लगाया एमएस धोनी का 100 फीट ऊंचा कट आउट

दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग करोड़ो में हैं। काफी समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बावजूद उनकी लोकप्रियता अभी भी जारी है। धोनी इस महीने 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे। उनके प्रशंसकों ने अभी से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है और इसके तैयारियां काफी पहले ही शुरू कर दीं।

हर साल की तरह, धोनी का जन्मदिन उनके तेलुगु प्रशंसकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। धोनी के लिए 100 फीट ऊंचा कट आउट तैयार किया गया है, जिसे आंध्र प्रदेश के नंदीगामा में लगाया जाएगा। पिछले साल भी नंदीगामा में धोनी के प्रशंसकों ने एक विशाल कटआउट का आयोजन किया था।

पहली बार नहीं बन रहा धोनी के जन्मदिन के लिए कट आउट

यह पहली बार नहीं है जब धोनी के जन्मदिन के लिए बड़ा कट आउट बनाया जा रहा है। 2022 में, उनके 41वें जन्मदिन के लिए 41 फीट ऊंचा कट आउट लगाया गया था। इसके बाद पिछले साल 2023 में 77 फीट ऊंचा कट आउट लगाया गया था। इस साल, 100 फुट ऊंचा कट आउट लगाया जा रहा है, जो उनके प्रति उनके फैंस के अपार प्यार को दर्शाता है।

आपको बता दें कि धोनी को 2008 में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2009 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications