धोनी ने अपनी बायोपिक के लिए हैं 45 करोड़ रुपये: रिपोर्ट्स

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के ज़िंदगी पर बनी फ़िल्म 'एम एस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी' इस वक़्त सुर्ख़ियां बटोर रही है। फ़िल्म के रिलीज़ होने की तारीख़ 30 सितंबर रखी गई है। इत्तेफ़ाक से इसके एक दिन पहले 29 सितंबर को 9 साल पहले धोनी ने पहली बार वनडे अंतर्राष्ट्रीय में भारत की कप्तानी की थी। धोनी की इस फ़िल्म का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है, रिलीज़ होने से पहले ही इस फ़िल्म के टीज़र और ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है। साथ ही साथ ख़बरों की माने तो महेंद्र सिंह धोनी ने भी जमकर अपने ऊपर बनी इस बायोपिक के लिए पैसे लिए हैं। ख़बरों के मुताबिक़ फ़िल्म निर्माताओं को अपने ऊपर बनी इस बायोपिक की अनुमति के एवज़ में धोनी ने 45 करोड़ रुपये लिए हैं। धोनी के अलावा उनके मैनेजर अरुण पांडे को भी निर्माताओं की ओर से 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि धोनी को जहां सिर्फ़ उनसे अनुमति के लिए 45 करोड़ रुपये दिए गए हैं, वहीं इस फ़िल्म में उनका किरदार निभाने वाले सुषांत सिंह राजपूत को 2 करोड़ रुपये मेहनताना दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 'एम एस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी' को सैटेलाइट राइट के तौर पर भी 55 करोड़ मिले हैं, जो सलमान ख़ान की फ़िल्मों से भी 5 करोड़ ज़्यादा है। धोनी की ये बायोपिक हिंदी के अलावा तीन अलग अलग क्षेत्रीय भाषा तेलुगु, तमिल और मराठी में भी बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। ख़बरों की अगर माना जाए, तो धोनी को 45 करोड़ देने के अलावा बीसीसीआई को भी निर्माताओं ने 40 करोड़ रुपये दिए हैं। जिसके तहत धोनी के क्रिकेट मैचों की असली वीडियो क्लिपिंग्स ली गई है जिसमें 2011 वर्ल्डकप फ़ाइनल में धोनी का यादगार छक्का शामिल है। हालांकि फ़िल्म निर्माता नीरज पांडे ने इन तमाम बातों पर कुछ भी कहने से परहेज़ किया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications