MS Dhoni ने फैन को दी पाकिस्तान जाने की सलाह, बेहद चौंकाने वाली वजह आई सामने

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans
IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans

टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के पूरी दुनिया में काफी चाहने वाले हैं। हर कोई एक प्लेयर के तौर पर और एक इंसान के तौर पर भी एम एस धोनी को काफी पसंद करता है। एम एस धोनी की एक खास बात ये है कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उनके बहुत कम ही पोस्ट और वीडियो सामने आते हैं। हालांकि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एम एस धोनी फैन को पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहे हैं।

Ad

एम एस धोनी की अगर बात करें तो अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया था और उस दौरान जबरदस्त प्रदर्शन भी किया था। लंबे हेयरस्टाइल और लंबे-लंबे छक्कों के साथ एम एस धोनी ने उस वक्त ना केवल इंडिया, बल्कि पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को भी अपना दीवाना बना लिया था।

एम एस धोनी का वीडियो आया सामने

वहीं धोनी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक फैन को वो कह रहे हैं कि आपको पाकिस्तान जाना चाहिए। हालांकि ये वीडियो कबका है और धोनी किससे बात कर रहे हैं, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। धोनी ने कहा,

आपको अगर बेहतरीन खाने का लुत्फ उठाना है तो एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए।

आपको बता दें कि एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन खेला था और टीम को चैंपियन भी बनाया था। अब एक बार फिर वो नए सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। धोनी ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है और उन्होंने पिछले सीजन कहा था कि वो चेन्नई के फैंस के सामने अपना आखिरी मुकाबला खेलना चाहेंगे। हालांकि एम एस धोनी अभी आईपीएल में कब तक खेलेंगे, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। फैंस उनको दोबारा मैदान में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications